राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 4 राशियों के जीवन में आयेंगी खुशियां ही खुशियां, बजरंगबली हो रहे हैं प्रसन्न

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 7 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह सप्ताह आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर ध्यान से काम करें। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति पाने का प्रयास करें। आपके स्वभाव में सकारात्मकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को भी किसी विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में गहराई आएगी और आप अपने प्रियतम के साथ प्रेम जीवन को आगे बढ़ा पाएंगे।

करियर के विषय में : नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ों की सलाह से काफी मदद मिलेगी। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। जिससे उत्सव भरा माहौल रहेगा तथा मित्रों व परिजनों की ओर से चली आ रही कोई चिंता भी समाप्त होगी। आपके पिता अपना कोई महत्वपूर्ण काम करने को कह सकते हैं आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा।

प्यार के विषय में : यदि जीवनसाथी से किसी प्रकार की तकरार होती है तो आप उन्हें प्यार से मनाएं।

करियर के विषय में : राजनीति के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : यदि आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो खानपान में पूरी सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। दूसरों के मैटर में अपनी राय देने से आपको बचना चाहिए। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : रिश्तों में अपनी भावुकता के कारण आपको दूसरों को समझने में बहुत सहायता मिलेगी।

करियर के विषय में : आपको करियर में कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। संतानों की बातों से आप प्रभावित हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। जरुरी कार्यों के लिए यात्रा हाे सकती है। घर परिवार में सुख शांति रहेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में गहराई आएगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए व्यावसायिक सफलता और पदोन्नति की भविष्यवाणी की जाती है।

हेल्थ के विषय में : आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक एवं शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार के लाभ में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे बने रहेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की चिंताएं न करें। काम अपनी गति से चल रहा है और समय से समाप्त हो जाएगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य नरम और सुस्ती छाई रहेगी। ध्यान योग करना लाभप्रद होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कामकाज में आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय सावधानी रखना अति आवश्यक है, अन्यथा छोटी सी बात पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। रियल एस्टेट डीलिंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा।

करियर के विषय में : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट तथा पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ सताएँगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

धन के मामले में सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अच्छी खासा मात्रा में धन इकट्ठा करने में कामयाब रहेंगे। कोर्ट केस व संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। अपनी वाणी की कठोरता को कम करने से कार्य पूर्ण होने में सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम में किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है या किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा तनाव पैदा किया जा सकता है।

करियर के विषय में : आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। धन से जुड़े मामलों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। लापरवाही से चोट लगने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। किसी गवर्नमेंट स्कीम में निवेश करने से आपको अच्छे फायदे के योग बन सकते हैं। व्यापार में आप अपनी ऊर्जा व साहस के बल पर कई महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। छात्रों को अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए ज्यादा काम करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में सप्ताह बहुत ही खास रहेगा। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : करियर में आ रही रुकावट दूर होंगी। नौकरी में फायदे के नए और अनपेक्षित मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से आप तरोताजा और प्रसन्न महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बिजनेस कर रहे लोगों के लिए इस हफ्ते समय अच्छा रहेगा। आप यदि किसी से धन उधार लेना चाहते हैं तो वह आपको मिल सकता है लेकिन उतना ही कर्ज लें, जितना आप आराम से चुका सकें। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर चल रही समस्याओं का समाधान खोजना होगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाना होगा। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी।

प्यार के विषय में : आप पार्टनर की संवेदनाओं का ध्यान रखें और प्यार से पेश आएं।

करियर के विषय में : प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आप बिजनेस से संबंधित कुछ छोटे-मोटे परेशानियों को सुलझाने में लगे रहेंगे व आप कुछ नए स्टाफ को भी शामिल कर सकते हैं। आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमियां रहेंगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी।

करियर के विषय में : यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलने की गुंजाइश है।

हेल्थ के विषय में : अपने किसी शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों को शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लेना है, नहीं तो वह आपकी कमजोरी बन सकता है। कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। कारोबार के साथ निजी जीवन में भी बैलेंस बनाकर चलने से सभी चिंताओं से मुक्त रहेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मजे आएंगे और वे बहुत रोचक तरीके से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाएंगे। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : अपनी लव लाइफ को बढ़िया बनाने के लिए बहुत कोशिश करते हुए नजर आएंगे।

करियर के विषय में : करियर में परिवर्तन का योग है। नौकरी में बेहतरी होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में हल्का फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पिछले कुछ समय से यदि आपको सरकारी कामों में असुविधा हो रही थी, तो वह ठीक होंगी। यदि आप बिजनेस करते हैं तो और भी ज्यादा बढ़िया समय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का सपोर्ट आपके लिए उपलब्ध रहेगा और वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे। बच्चों मे नई उमंग देखने मिलेगी। लेखक किसी किताब को पूरा करने में सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : व्यापार में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता है।

हेल्थ के विषय में : पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 7 अगस्त से 13 अगस्त का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 7 अगस्त से 13 अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 7 अगस्त से 13 अगस्त’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>