राशिफल

Rashifal 7 August: इन 3 राशियों के लिए तरक्की से भरा रहेगा सोमवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

हम आपको सोमवार 7 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आज के दिन आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इनकार न करें। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। लकड़ी का व्यापार कर रहे लोगों का काम अच्छी गति से आगे बढ़ेगा। इंटरव्यू में जाने के लिए आज अच्छा समय है, आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जायेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आपकी मेहनत से अच्छा लाभ होगा। आप व्यापार में तरक्की करेंगे। कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। पुराने अटके कामोंमें भी गति आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। विदेशी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज नए अवसर के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कामकाज के क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। कारोबार में नजर बनाए रखें और लापरवाही से बचें। कल्पनाओं में न खोएं, सच के धरातल पर रहें। भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करना चाहिए। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ भी मिल सकती है। आज आप धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसके आपकी साख चारों ओर फैलेगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के लिए अभी अपने कुछ परिजनों से मदद लेनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा काम मिल पाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए उनको अपने सभी कार्य ध्यान पूर्वक करने होंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। आप आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। निवेश संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेने से लाभ की प्राप्ति होगी। पितृ पक्ष के लोगों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर आने से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी। वाणी में मधुरता और व्यवहार कुशलता से आज आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आय के नये साधन मिलेंगे और धन लाभ होगा। यदि आपको सेहत से संबंधित कोई समस्या है,तो उसमें लापरवाही आपके लिए परेशानी बन सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को चल रही समास्याओं का समाधान ना मिलने से वह उदास रहेंगे। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। मित्रों से लाभ होगा। आपको वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों तथा अत्यधिक कार्यभार की वजह से मन मस्तिष्क पर तनाव हावी रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप संतोषजनक महसूस करेंगे और हर किसी के प्रति गर्मजोशी से पेश आएंगे। मौलिक विचारों से आपका मन भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और एक दूसरे के साथ सम्मान से पेश आएं। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और नज़दीकियां बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके पड़ोसियों द्वारा घर में मतभेद उत्पन्न कराए जा सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। व्यापार में अप्रत्याशित व्यवधान आपको प्रभावित कर सकते हैं। निर्णायत्मकता का अभाव व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस की स्थिति रहेगी। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पिछली गलतियों से सबक लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप उनके लिए कोई तोहफा खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। जो पहले से नौकरी में लगे हुए है उन्हें उन्हें अच्छे पद पर स्थानांतरित किया जा सकता है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। आप दूसरों की भावनाओं के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण रहेंगे और स्वतंत्र रूप से उन लोगों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करेंगे। धनलाभ की स्थिति रहेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किसी तरह का कोई आर्थिक जोखिम ना लें। धैर्य और संयम से व्यवहार करें। लापरवाही और जल्दबाजी से काम बिगड़ भी सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। रोमांटिक जीवन का आनंद लेने के साथ-साथ आप सामाजिक समारोहों का भी आनंद ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। यदि आप ऐसी गलती करते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वैवाहिक आनंद बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आप का विशेष सहयोग जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके कामकाजी जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आज आपके लिए एक बहुत ही शुभ दिन है। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है। ग्रहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। आप बोलने के पहले सोचें, नहीं तो निजी जीवन में परेशानी होगी। कोई काम भी गुस्से और आवेश के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से करें।

आपने Rashifal 7 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>