राशिफल

Rashifal 3 August: आज 4 राशि वालों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानिए अन्य राशियों का हाल

हम आपको गुरुवार 3 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय के परिणाम की परवाह आप फिलहाल बिल्कुल भी नहीं करेंगे और अपनी बातों पर अड़े रहकर आगे बढ़ते रहने की कोशिश करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। किसी व्‍यक्ति को उधार न दें। पैसे वापस मिलने की संभावना न के बराबर है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। खुद के जीवन के प्रति समाधान प्राप्त होने की वजह से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहेगी। खुद को तनाव का सामना करने के लिए भी तैयार रखें। आज सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने के कारण बैचेनी रहेगी और कामकाज के क्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकता है। घर पर किसी बड़े से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। निराशावादियों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें, क्योंकि वे आपकी सकारात्मकता को बेहद प्रभावित कर सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के स्थान में परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलने से आप परिवार में चल रही कलह को समाप्त कर पाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे। कारोबार में इज़ाफा होगा। साझेदारी में समस्या आ सकती है। आज आप अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आप एक के बाद एक समस्या घेरे रहेगी, जिसके कारण आप किसी मुकाम तक नहीं पहुंच पाएंगे। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जॉब में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपने पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा है, तो उसमें भी आप जीत हासिल कर सकते हैं। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी, लेकिन इतनी बुरी भी नहीं कि आपको कोई परेशानी हो। आप कोई चीज कहीं रखकर भूल सकते हैं। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में हाथ डाले, तो उसे पूरी मेहनत से करें, क्योंकि उनके लिए समय उत्तम नहीं है और आप का मन पढ़ाई लिखाई से हट सकता है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए सामान्य दिन है। किसी से नया संबंध बन सकता है, जिससे आपको नई ऊर्जा महसूस होगी। आपको व्यापार में वृद्धि और व्यापार में सुधार के अवसर दिखाई देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। रुका धन वापस आएगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत है,वह परिवार के लोगों से मिलने आ सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित करने से आज आप अधिक प्रभावशाली बनेंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा साथ देंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज थोड़ी-बहुत परेशानियां आ सकती हैं लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जीवनसाथी के प्रति आप समर्पित नजर आएंगे और जो वह कहेंगे उसी काम को करेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई नया काम बन सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनचाहा काम मिलने के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन फिलहाल जो काम आपको प्राप्त हुआ है, उसके द्वारा बड़ी आर्थिक आवक आपको प्राप्त होने वाली है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रिश्तों में मधुरता आएगी। काफी सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने से कुछ अच्छी सफलता प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में रुचि रहेगी। आज आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आपको जीवन में सफलता मिल सकती है। किसी भी काम में शारीरिक ऊर्जा व दिमाग काफी लगाना होगा। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी प्रकार की कृत्रिमता आपको लाभ नहीं पहुंचाएगी। आपको धैर्य और संयम से चलना होगा इससे स्थिति को नियंत्रण में रख पाएंगे। आज सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए, वायु विकार और सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप ज़बरदस्त तरीके से आगे बढ़ेंगे, और आपके आसपास के लोग आपके पेशेवर प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। जो लोग आज ऑफिस का काम कर रहे हैं या जिनकी आज छुट्टी नहीं है उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपकी ख़ुशी में इजाफा होगा। आज आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है।

आपने Rashifal 3 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>