राशिफल

Rashifal 1 August: आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा, दांपत्‍य संबंधों में मिठास आएगी

हम आपको मंगलवार 1 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कई दिशाओं से और कई क्षेत्रों में आपको प्रसन्नता का अहसास होगा। बिल्डर्स को आज किसी कॉन्ट्रैक्ट से अच्छा लाभ होगा। आज आप डेली जिम जाने का विचार अपने दोस्तों से करेंगे। ऑफिस में अपने सीनियर्स से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। अपने विवेकानुसार काम करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपनी उर्जा का सही दिशा में लगाएं और आलस्य का परित्याग करें। अपनी गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोतरी के प्रयास जारी रखें। साहित्यकारों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। समय का पूरा सदुपयोग करें और खराब संगत से बचें। पैसों की लेन-देन करते समय जागरुक रहना तथा एक दूसरे को धन देने से परहेज करना आपके लिए अच्छा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप जीवन में आने वाली हर परेशानियों को आप आराम से हल कर लेंगे। हर दृष्टिकोण से अच्छा समय है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों को आप टालने की कोशिश करेंगे। गहरे जल से दूर रहें। आशातीत सफलता मिल सकती है। किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव भी हो सकता है। किसी से मिलने का मन नहीं करेगा और पूरे दिन सुस्ती छाई रहेगी। दांपत्‍य संबंधों में मिठास बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। चोट-चपेट से बचे। अकस्मात की संभावना है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। व्यर्थ के कार्य में धन व्यय होने का भी योग बन रहा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बड़े कामों में बाधा आ सकती है। शत्रु की प्रबलता रह सकती है। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ है। आज दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता आपको रखनी होगी। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपको पार्टनर के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सूझबूझ के साथ काम करें तभी आपकी मुश्किलें आसान होंगी। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आज राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल रहेगा। फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की चिंता सता सकती है, क्योंकि वह आपके लिए कुछ नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधो में लिप्त जातकों के लिए दिन उल्लास से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी, इसलिए आप कहीं घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज जरूरी कामों की योजना बन सकती है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। यदि आप किसी ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं और खासतौर से अपने दोस्तों के साथ तो परिवार की आज्ञा लेकर जाएंगे तो बढ़िया होगा। आज आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके कुछ खास कर सकते हैं। शादीशुदा अपने साथी के साथ आनंदित रिश्ते का आनंद लेंगे। आप जीवनसाथी के साथ मंदिर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर बोलते हुए किसी भी प्रमुख वित्तीय लाभ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में किसी मांगलिक प्रसंग व शुभ आयोजन की प्लानिंग बनेगी। पिछले काफी समय से चिंता चल रही थी, वह दूर होगी। मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नवीन कार्यों की प्रवृत्ति भी बनेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता की भी लोग सराहना करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको कोई शुभ संदेश मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा यदि आप किसी कार्य को लेकर यात्रा करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको यात्राओं में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ग्राफिक डिज़ाइनिंग की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी, अपना करियर बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से फिट रहेंगे। हो सकता है शाम तक किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जायें और लजीज खाने का लुत्फ़ भी उठायें।

आपने Rashifal 1 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>