राशिफल

Rashifal 23 July: शुक्र ग्रह सिंह राशि में हो रहे हैं वक्री, इन 5 राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव

हम आपको रविवार 23 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। 23 जुलाई 2023 को शुक्र ग्रह सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं जिसका असर कुछ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों की हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति आज बढ़ी हुई रहेगी। मानसिक चंचलता पर रोक लगाने की जरूरत है। दोस्तों की मदद से आप करियर में आगे बढ़ेंगे। किसी खास काम में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ मस्ती भरा समय बिताएंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपनी कोई अचल संपत्ति प्राप्ति का प्रयास यदि आप कर रहे हैं तो उसमे सफल हो सकते हैं। आप व्यवसाय में एक नए समूह में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन कोई भी सौदा करते समय आपको सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों की कोई मूल्यवान वस्तु गायब हो सकती है। दांतों में विकार की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पूंजी निवेश सोच समझकर करें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो कि फायदेमंद साबित होगी। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। आज आप काम और मनोरंजन को एक साथ मिलाने की कोशिश करेंगे। विदेशी रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को विशेष फायदा पहुंचेगा। छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। अजनबियों से मेल-जोल न करें। यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो वहां आपको असुविधा हो सकती है। कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जो आपको माता पिता से पूछकर बनानी बेहतर रहेगी। थोड़ा असहज जरूर महसूस करेंगे लेकिन अच्छी स्थिति रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। अपने आप पर भरोसा रखें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। लंबे समय बाद आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी, जिसके परिवार में खुशियां आएंगी। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें।

surya on makar sankranti

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि में परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मिलने की संभावना बनती दिख रही है, जिससे आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। करियर में उन्नति करना चाहते हैं तो नियंत्रण मन लगाकर मेहनत करते रहें। आपको जरुर सफलता मिलेगी। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि के जातकों को प्रशासनिक अधिकारियों से सहायता मिलेगी। आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के माध्यम से आज आप कोई नया दोस्त बनाएंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। आर्थिक मामलों में की गई पहल का लाभ मिलेगा। आज किया गया निवेश का लाभ भविष्य में उठा सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अचानक आए खर्चें आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी। स्पोर्ट्स से जुड़े को युवाओं को जीत हासिल हो सकती हैं , इसलिए पूरी मेहनत व शिद्दत से अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी आज सफल रहेंगे। रियल एस्टेट में पूंजी निवेश करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको भाई बहनों का सुख मिलेगा। रिश्तों में किसी भी प्रकार की असहमति आसानी से सुलझ जाएगी। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों के किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में आपकी विशेष पहचान बनेगी। इसलिए परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाएं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। आर्थिक मामलों में आप अपने फैसले सोच समझ कर लें। आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वालों के पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। भाग्य आपको कामयाबी की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। आप ज्यादा जिद न करें। सोच के अनुसार कुछ कम ही फायदा आपको मिल पाएगा। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई सलाह को नजर अंदाज ना करें, आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अविवाहित हैं तो रिश्ते की बातें आगे बढ़ेंगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें आपकी सभी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ मौजमस्ती में समय बिताएंगे।

आपने Rashifal 23 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>