राशिफल

गुरु पूर्णिमा पर बना ब्रह्म योग, इन 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, अधूरे सपने होंगे पूरे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल में लगातार बदलाव होता रहता है, जिसका असर सभी राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर पड़ता है। रोजाना ही होने वाले ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव के कारण किसी व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती है, तो किसी व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। बता दें कि आज गुरु पूर्णिमा है। गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है, जिसका कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा तो कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव भी पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं, गुरु पूर्णिमा पर बन रहे ब्रह्म योग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर ब्रह्म योग का शुभ प्रभाव रहेगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा होने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने के योग बने रहे हैं। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए ब्रह्म योग खुशियां लेकर आया है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वह आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार के अवसर मिलेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों को आर्थिक रूप से फायदा होने के योग बने हुए हैं। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सुबह शाम टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। सकारात्मक सोच आपको कार्यों में सफलता दिलाएगी। परिवारवालों के साथ किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल जाएगा। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपको अपने जरूरी कार्य पूरे करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें कुछ नया डिजाइन करने को मिल सकता है। उनकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोग अंदर से आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपको तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया काम करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा फायदा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी। आप अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। आपको अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखना होगा। आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए नहीं तो स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जीवनसाथी आपको घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दे सकते हैं, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने हर काम को योजनाओं के तहत पूरा करें। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्य क्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने की वजह से आप बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपको अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों को बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति मिलेगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से आप जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से हल हो जाएगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो सकता है। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है। लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। शिक्षक के लिए समय बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलने के योग हैं। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा।

Back to top button
?>