राशिफल

इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, चमक उठेगी किस्मत

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से आपकी किस्मत में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। काफी दिनों से किसी मनचाही चीज को लेने का विचार पूरा होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ड्राइ फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय काफी बढ़िया रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण टारगेट को पूरा कर लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का समय शानदार नजर आ रहा है। कपड़ा का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा खासा मुनाफा होने के योग हैं। शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर हो जाएगा। जो लोग नौकरी पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, उनको अभी अपनी तलाश जारी रखने की जरूरत है, बहुत ही जल्द आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित समस्या के लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अधूरे कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। बाहर के खानपान से परहेज करें नहीं तो सेहत पर प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहेगा। लेखकों की कोई किताब पब्लिश होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन समय काफी बढ़िया रहेगा। साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार बना रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। काफी समय से एक ही जगह कार्यरत लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा। आपके पिता अपना कोई जरूरी कार्य आपको करने को दे सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। लेकिन आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़ों को समय से दवाइयां देने की जरूरत है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। घर के बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार जरूर करें। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी। शिक्षक विद्यार्थियों को किसी जरूरी टॉपिक को समझाने के लिए उत्सुक रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय पहले से बेहतर नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने कोई बड़ा निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहेगा। कॉस्मेटिक कारोबारी ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट की अच्छी सेल कर पाएंगे। ऑफिस में आपके कामों से बड़े अधिकारी बेहद खुश होंगे और आपको कोई नया टारगेट भी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। उपहार मिलने से आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने के योग है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से फोन पर देर तक बात करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। शिक्षकों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर होने की संभावना बनी हुई है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। ऑफिस में आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं, तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। जीवनसाथी आपको शॉपिंग पर ले जाएंगे। आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा नजर आ रहा है। एनजीओ में काम कर रहे लोग किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। वाहन लेने का विचार अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों के लिए समय सफलता दिलाने वाला साबित होगा। कॉलेज के किसी खेल प्रतियोगिता में आपको शामिल किया जा सकता है। आप अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय लाभदायक साबित होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से काफी हद तक आराम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ों की सलाह आपको व्यापार में अच्छा लाभ दिलाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से आपको नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। जरूरी कामों में परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन शानदार रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। पिछले लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। क्रेडिट कार्ड से फिजूल खर्च से बचना होगा। वकील किसी क्लाइंट के केस को जीतने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें अच्छा लाभ होगा। आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होने वाला है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप सोशल मीडिया के जरिए अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का सोच विचार कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

Back to top button
?>