बॉलीवुड

धोनी पर फिदा हुई एयर होस्टेस! चॉकलेट के साथ थमा दी एक चिट्ठी, Video में देखें माही का रिएक्शन

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), ये एक ऐसा नाम है, जिसे दुनिया भर के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है। मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी एक कामयाब खिलाड़ी हैं। एक साधारण इंसान से महान क्रिकेटर बनने के लिए इन्हें अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा था। मौजूदा समय में इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। भारत में शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट फैन होगा जो महेंद्र सिंह धोनी को पसंद नहीं करता होगा। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की संख्या दुनियाभर में लाखों-करोड़ों में है और उनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और हाल ही में एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग का चैंपियन बनाया। आईपीएल के 16 वें सीजन के बाद ऐसा बताया जा रहा था कि धोनी अब फिर से कभी मैदान में नहीं उतरेंगे। लेकिन उन्होंने लीग के अंत में साफ कर दिया कि वह अगले सीजन में भी सीएसके के लिए खेलेंगे और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह धोनी ने फैंस का प्यार बताया था।

महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। इसी बीच धोनी और एयर होस्टेस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एयर होस्टेस, एमएस धोनी को चॉकलेट की पूरी ट्रे ही थमा देती है। इस वायरल वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं।

आसमान की ऊंचाइयों में धोनी को मिला सरप्राइज

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि धोनी अपनी सीट पर बैठकर कैंडी क्रश गेम खेल रहे हैं और तभी एयर होस्टेस वहां पर पहुंच जाती है। एयर होस्टेस एक प्लेट में माही को चॉकलेट्स ऑफर करती है और सबसे मजे की बात यह है कि एयर होस्टेस इसके साथ ही धोनी को एक चिट्ठी भी देती है।

वहीं अगर आप आगे वीडियो को देखेंगे, तो महेंद्र सिंह धोनी ने भी एयर होस्टेस को निराश नहीं किया। धोनी ने एक पैकेट उठा लिया और अपने पास रख लिया। इसके आगे धोनी चिट्ठी खोलकर देखते हैं और क्यूट सी स्माइल के साथ उन्होंने एयर होस्टेस को गिफ्ट के लिए शुक्रिया भी कहा। हालांकि यह क्लियर नहीं हो पा रहा है कि धोनी किस जगह के लिए सफर कर रहे हैं। लेकिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। बता दें कि धोनी के कैंडी क्रश गेम खेलने के बाद ट्विटर पर कैंडी क्रश काफी ट्रेंड कर रहा है।

धोनी के घुटने की हुई थी सर्जरी

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में सीएसके को चैंपियन बनाने के बाद धोनी ने हाल ही में अपनी सर्जरी करवाई है। धोनी के घुटने की सर्जरी सफल रही। ऐसे में उम्मीद है कि धोनी जल्दी अपनी फिटनेस को हासिल कर लेंगे और वह अगले सीजन में पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर उतरेंगे।

Back to top button
?>