राशिफल

ग्रह-नक्षत्र की चाल ने बनाया परिघ योग, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से परिघ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं परिघ योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं, उनके लिए समय बेहद खास रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। बेरोजगारों को नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत से सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने के लिए परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मीडिया से जुड़े हुए लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार साबित होगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्ते में खुशियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल जाएगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। ऑफिस वर्क ज्यादा हो सकता है। आपको कोई बड़ा टारगेट भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय काफी बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन अधिक मसालेदार चीजों का सेवन ना करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। काफी लंबे समय से जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे, वह चिंता दूर हो जाएगी। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। प्रेमियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा। साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके तालमेल मजबूत बनेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। घुटने की समस्या से परेशान लोगों को काफी राहत मिलेगी। सोशल वर्कर्स का समय काफी अच्छा रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। इस राशि के जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कपड़ा कारोबार से जुड़े हुए लोगों को बड़ा लाभ होने के योग हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आप भविष्य के लिए भी कुछ धन का संचय कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुधार होगा। घर परिवार की परेशानियां दूर होगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। अगर आप घर परिवार से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। सब मिल-जुल कर काम को पूरा करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय करियर में कुछ नए बदलाव लेकर आया है। आप जो भी करने की कोशिश करेंगे, उसमें निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप गाड़ी खरीदने का मन बना सकते हैं, परिवार से इस बारे में बात करेंगे। आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में पूरी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी भी विषम परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान थोड़ा सावधान रहें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी बढ़िया नजर आ रहा है। इस राशि के वकीलों को किसी केस में जीत हासिल होगी। घरवालों को आपके किसी काम से बेहद खुशी होगी। आपकी सेहत में सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी जानकारी जरूर ले लीजिए। घर में छोटा-मोटा धार्मिक आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। नन्हे मेहमान के आने की संभावना बनी हुई है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपके रुके काम पूरे होंगे। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलने के योग हैं।

Back to top button
?>