राशिफल

Rashifal 24 June: शनिदेव की कृपा से इन 7‌ राशियों के‌ सपने होंगे साकार, पढ़ें अपना राशिफल

हम आपको शनिवार 24 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। रुकते हुए व्यापारिक मामले फिर से शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को शिक्षा मैं इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है, अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपके निर्णयों में गलती हो। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में उच्च सम्मान प्राप्त होने से आपका मनोबल ऊंचा होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज काम के मामले में किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सामान्य गति से चलेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। महिला मित्रों और संबंधियों से मधुर संबंध बनाकर रखें, फायदा होगा। अतिउत्साह से नुकसान हो सकता है, जोखिम लें मगर समझदारी से। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। आपके सामने भी कोई ऐसी परिस्थति आ सकती है जिसको आप स्वीकार कर सकते है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के कारण किसी समस्या में फंस सकते हैं,जिसके कारण उनका अपने साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको केवल परिवार के साथ शामिल होना होगा, फिर आप उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका उत्साह बढ़ेगा, जिससे आप रुके कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए अधिक सक्रिय रहेंगे। आज आप कहीं न कहीं खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाएंगे। छात्रों के लिए समय मध्यम है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा समझदारी से काम लेना बेहतर होगा। आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। मांगिलक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आपकी जीवनसाथी से कुछ बहस हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी। विद्यार्थी किसी शिक्षा की तैयारी के लिए जमकर मेहनत करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज संतान या प्रेम संबंधो को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे। सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। विकास की योजनाएं बन सकती हैं। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दोस्तों और परिजनों के बीच से कोई शख्स आगे आकर आपकी मदद करेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अपेक्षित काम में विलंब हो सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम करें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। कुछ धार्मिक गतिविधियाँ आपका समय बिता सकती हैं। आप इस संबंध में कुछ पैसे भी खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। आज पूरे दिन का लुत्फ उठाएं। क्रोध पर भी संयम बनाए रखें। गुस्से से भी आपकी सेहत बिगड़ सकती है। टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोग सफलता पाने के लिए संपर्कों में तेजी लाएं। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। परिवार और मित्रों के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। रुचिकर भोजन का आनंद भी आज मिल सकता है। किसी से विवाद की आशंका है, संयम से काम लें। आगे बढ़ने में बाधा आ सकती है। भावनाओं को काबू में रखें। कम शब्दों में भावनाओं को व्यक्त करें। यदि आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज परिवार और आसपास के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में कोई धार्मिक कार्य की योजना हो तो उसको पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है। खेल से जुड़े युवाओं को भी अच्छे रिजल्ट मिलते दिख रहे हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव हैं। परिचितों व स्नेहीजनों से झगड़े के स्थान पर अपनी ओर से शान्ति स्थापित करें। कार्यक्षेत्र में दिन कुछ बेहतर है आप जो भी काम करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। काम में आपकी व्यस्तता बनी रह सकती है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी।

आपने Rashifal 24 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>