राशिफल

Rashifal 20 June: इन 3 राशियों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है मंगलवार, बढ़ेंगे इनकम के साधन

हम आपको मंगलवार 20 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आज आप कोई राज खोलने की कोशिश करेंगे। आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। व्यापार के लिए नए लोगों से संपर्क करना पड़ सकता है। वित्तीय व्यवहार और निवेश के संदर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। कुछ योजनाओं में आपको सफलता मिल सकती है। अपना मनोबल बनाए रखें। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करें, इससे तनाव कम होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको जिम्मेदारी वाले बड़े काम मिल सकते हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रोफेशन में आपको सफलता मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आप अपने दोस्तों से सलाह ले सकते हैं। आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। बेवजह बातें आपकी इमेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज बहुत ज्यादा काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टियों के लिए यह एक अच्छी अवधि है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक सुखद रहेगा। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। मेहनत से अत्यधिक सफलता मिलने वाली है। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या के प्रति लापरवाही ना करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

साहित्यिक चीजों को पढऩे में मन लगेगा, जिससे जीवन में आगे बढऩे के लिए नए विचार आ सकते हैं। आज आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें। व्यापारी वर्ग को अपने बिजनेस में विस्तार करने का मौका मिलेगा और आप नए-नए तरीकों से बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। मौज मस्ती का आनंद उठाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मसला अटका हुआ है तो उसमे कुछ राहत आज मिल सकती है। अपने उद्देश्यों की ओर शांति से बढ़ते रहें और सफलता मिल सकती है। अगर हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। कुछ समय मेडिटेशन व्यायाम आदि में लगाने से सुकून और चैन मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज महत्वपूर्ण लोगों को नाराज ना करें। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आपको अपनी बुद्धिमता और योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। आपके दायित्वों को पूरा करने के संबंध में पिता की सलाह कुछ जादू बिखेर सकती हैं। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रिलेशनशिप में दिक्कतें आ सकती हैं। सायंकाल के समय आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। आज कुछ शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी वाणी का दूसरों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है, आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो उसमें बदलाव की संभावना है। पत्नी से मधुर संबंध रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज दौड़-भाग भरा दिन रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढेंगें। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। मित्रों से किसी काम को लेकर सहायता मिल सकती है। छात्रों को अच्छे रिज़ल्ट प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। भाइयों से भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में सफलता के नये मार्ग खुलेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। विद्यार्थी वर्ग कमजोर विषयों को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया काम कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। रात्रि का समय आप प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों। बिजनेस में समझदारी से काम लें। मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी पेशा लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में आज अच्छे अवसर मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्राप्त होगा जो प्रसन्न रखेगा। घर माहौल सकारात्मक रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर मानसिक चिंता रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। आज कार्य की प्रबलता अधिक रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। लगनशीलता एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे।

आपने Rashifal 20 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>