राशिफल

जल्द बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों को मिलेगा शुभ फल, खूब बरसेगा पैसा, खुलेगा नसीब

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जैसी होती है, उसी के अनुसार शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं ग्रहों की युति से भी शुभ-अशुभ योग बनते हैं। जुलाई में बुध और शुक्र की युति होने वाली है। यह युति कर्क राशि में होगी। कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन ऐसी कुछ राशियां हैं, जिनको यह योग काफी लाभ देगा। तो चलिए जानते हैं आपकी राशियों पर इस योग का क्या प्रभाव रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध-शुक्र की युति से बन रहा लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही लाभ देने वाला है। आपको नए घर या वाहन का सुख मिल सकता है। जीवन में भौतिक सुख में वृद्धि होगी। कोई लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए काम करने वाले लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने हर काम समय रहते बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लंबी यात्राओं के योग बने हुए हैं, जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से आप कमजोर रहेंगे। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन की समस्याएं कुछ कम हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह योग ठीक रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। विशेष कामों में खर्च हो सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे आप अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके सभी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ कामों को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह योग अच्छा रहेगा। पूरी टीम में उत्साह दिखाई देगा। अच्छे लाभ की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है। ऐसा करने से आपके पारिवारिक रिश्ते और भी मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को लक्ष्मी नारायण योग की वजह से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जो लोग नौकरी और व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनको बड़ा लाभ हो सकता है। आपको कोई बड़ी सफलता या उपलब्धि हासिल होने की संभावना बनी हुई है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उनको नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और यह खूब लाभ कराएगी। व्यापारियों के लिए भी यह योग बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको धन लाभ होने के योग हैं। आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह समय फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको ज्यादा काम मिल सकता है। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के योग बने हुए हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा होगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप जोश में आकर कोई भी काम मत कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। आपको नई नौकरी के लिए कोई ऑफर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। कहीं किए गए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों का मन खेलकूद में लगेगा। आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शानदार नतीजे लेकर आएगा। नौकरी में लाभ हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय खूब लाभ कराने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। विवाह पक्का हो सकता है। नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। किसी काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप अपने सामने आने वाली हर कठिन परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय काफी अच्छा रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो सफल होंगी। आपको किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं। जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ शेयर मत कीजिए।

Back to top button
?>