राशिफल

Rashifal 18 June: इन 6 राशियों का अच्छा समय चल रहा है, चौतरफा लाभ होगा, पढ़ें अपना राशिफल

हम आपको रविवार 18 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। आपका अपने किसी पुराने मित्र से मिलना-झुलना हो सकता है। उनके द्वारा आपसे सहायता की अपेक्षा की जाएगी लेकिन आप उसमे अक्षम होंगे। ऐसे में किसी बात को सीधे मना करने की बजाए स्थिति के अनुसार निर्णय ले। कोई बुरी खबर की प्राप्ति की संभावना है। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। खाने पीने का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पैसा सोच समझकर खर्च करें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। युवा भले ही प्रत्यक्ष तौर पर आलस्य दिखाएं मगर मानसिक रूप से बहुत एक्टिव रहें तभी उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति हो सकेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों का पढाई में ध्यान कम लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी विस्तार हो सकता हैं। विवाह का प्रस्ताव आया है तो हर पहलू पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही विवाह के लिए हामी भरें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक लेनदेन करने के लिए यह समय उचित रहेगा इसलिए लंबे निवेश का मार्ग चुने जिससे बड़ा धन लाभ होगा। अगर आज के काम को आप कल पर टाल रहे हैं तो कल आपको इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज ख़त्म होगी, जिससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा। आप स्वयं में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

घर के लिए किया गया निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से चल रही किसी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। आज मेहनत ज्यादा रहेगी और आपको उस में आनंद भी आएगा और उसी से आपको सफलता भी मिलेगी। आपको अपनी कड़ी मेहनत का सुखद फल मिलेगा। अपने प्रेमी से फोन पर बातचीत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी आज लंबे समय बाद शांतिपूर्ण दिन आएगा। किसी के साथ होने वाले वाद-विवाद से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। अपनी कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। पुराने निवेशों से मिली धनराशि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। युवाओं का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आपको कुछ छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी, जिनके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी से आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो प्रेम संबंधों में दरार पैदा हो सकती है। कार्य न बने तो कुछ समय के लिए रुक जाना ही बेहतर होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती हैं। आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ दोस्तों की मदद से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने आक्रामक रवैये को छोड़ कर हर काम में दिमाग लगाएंगे और खुद को नियंत्रण में रखेंगे। आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति भी होगी। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। फिर भी धन के मामले में आपको ज्यादा चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अपने आवेश और क्रोध पर काबू रखें वरना इससे आपकी पारिवारिक सुख शांति प्रभावित हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक जीवन में भाई बहनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। यदि आप खुले दिल से खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। घर के विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बार-बार लगातार किया गया प्रयास कामयाबी देगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में अटके काम पूरे होंगे, आपकी चतुराई और वाकपटुता से कुछ महत्वपूर्ण काम बनेंगे। पैसे के घमंड में आपको गलत लत नहीं लग जाए इसका ध्यान रखें। व्यापारिक वर्ग के कार्यों में आ रहीं सरकारी अड़चनें दूर होंगी, व्यापार सुचारु रूप से चलेंगे। मौज-मस्ती और सुस्ती से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप थकावट महसूस करेंगे और एक अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको आज अपने दिमाग से काम लेना चाहिए और किसी पर भी आपा नहीं खोना चाहिए। आपको अतिरिक्त कार्यभार का सामना करना पड़ेगा। आज कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहें और सूचना मिलने पर यथासंभव मदद करने का प्रयास करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ उलझे मसले सुलझ जायेंगे, जिसके बाद आपका करीबी लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर हो जाएगा। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। छात्रों के लिए दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है। अपने वरिष्ठों की सलाह पर विचार करने के बाद ही किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की योजना बनाएं। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करते हुए मन को शांत रखें।

आपने Rashifal 18 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>