Breaking news

ससुराल से कम गहने मिले तो भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, फिर दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही शादी से जुड़ी कई दिलचस्प खबरें भी सामने आने लगी है। कभी कोई शादी अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में आती है तो कभी शादी फेरों के पहले ही कैंसल हो जाती है। दूल्हा या दुल्हन अक्सर कई अजीब कारणों की वजह से बीच मंडप में शादी रद्द कर देते हैं। इनके शादी तोड़ने के कारण सुनकर कई बार हंसी आती है तो कभी हैरानी होती है। अब उत्तर प्रदेश के मानपुर गांव की इस शादी को ही देख लीजिए।

कम गहने मिलने पर भड़की दुल्हन

मामला मानपुर गांव के कानपुर देहात के सिकंदर पुलिस स्टेशन इलाके का है। यहां मानपुर गांव के एक लड़के की शादी बनवारिपुर गांव की एक लड़की से फिक्स हुई थी। शादी तय समय पर दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया। बारात में सभी ने जमकर डांस किया और खूब इन्जॉय किया। लड़कीवालों ने भी बारात का स्वागत दिल खोलकर किया।

इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। फिर आगे की रस्में होने लगी। अभी तक सबकुछ बड़े अच्छे से चल रहा था। लेकिन प्रॉबलम मंडप में आई। जब दूल्हे के परिवार ने दुल्हन को गहने, कपड़े और अन्य सामान देना शुरू किया। दरअसल दूल्हे के परिवार की ओर से जो गहने दिए गए थे उससे दुल्हन और उसका परिवार नाखुश था। उन्हें शादी की ये रकम पसंद नहीं आई।

पुलिस तक जा पहुंची बात

कम और लो क्वालिटी के गहने मिलने पर दुल्हन और उसका परिवार इस कदर भड़का कि उन्होंने शादी की कैंसल कर दी। इससे दूल्हा और उसका परिवार टेंशन में आ गया। दोनों पक्षों की कई देर बहसबाजी हुई। आखिरी में मामला सुलझाने दोनों पार्टी पुलिस स्टेशन जा पहुंची। यहां भी दोनों पक्षों की तू तू मैं मैं शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगा दिया। वहीं दूल्हे पक्ष ने कहा कि ये आरोप झूठे है। बल्कि दुल्हन वाले कम गहने मिलने की वजह से शादी तोड़ रहे हैं।

दूल्हा पक्ष ने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने दुल्हन को जो गहने और गिफ्ट दिए थे उसे दुल्हन पक्ष के लोग वापस नहीं लौटा रहे हैं। जबकि वह शादी भी कैंसल कर रहे हैं। ऐसे में हमें हमारे गहने और तोहफे वापस दिए जाने चाहिए। थाने में दोनों पक्षों की करीब एक दो घंटे खूब बहस चली। फिर अंत में दोनों के बीच एक समझौता हो गया। इसके बाद दोनों पार्टी अपने-अपने घर लौट गई। और शादी का मंडप सूना ही रह गया।

अब यह पूरा मामला आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर दूल्हा पक्ष कम दहेज मिलने की वजह से शादी तोड़ता है। लेकिन यहां तो दुल्हन पक्ष ने कम गहने मिलने की वजह से शादी तोड़ दी। लगता है जमाना अब बराबरी का आ गया है। खैर इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि आपको अपनी शादी में दूल्हा पक्ष की ओर से कम गहने मिलते तो क्या आप भी शादी तोड़ देते? या एडजस्ट कर लेते?

Back to top button