Interesting

छोटा स्कर्ट पहन दिल्ली मेट्रो में नाची लड़की, हरकतें देख भड़के लोग, बोले- शर्म आनी चाहिए – Video

सोशल मीडिया के इस जमाने में हर कोई फेमस होना चाहता है। खासकर आजकल की युवा पीढ़ी इंटरनेट पर वायरल होने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने का ट्रेंड सबसे ज्यादा प्रचलित है। लोग तरह-तरह की रिल्स बना कर फेमस होने की पूरी कोशिश करते हैं। इस चक्कर में कई लोग पब्लिक प्लेस पर डांस करने और रील बनाने में जरा भी नहीं शर्माते हैं। यहां तक की मेट्रो में भी अक्सर कई लोग डांस वीडियो बना लेते हैं।

दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में रही है। कभी यहां कोई लड़की ऊर्फी जावेद की तरह अतरंगी कपड़े पहन कर आ जाती है तो कभी कोई कपल किस करता हुआ दिखाई देता है। एक शख्स ने तो हद ही कर दी थी जब वह मेट्रो के अंदर नहाने लगा था। इन घटनाओं के बाद दिल्ली मेट्रो ने ऐसी reels बनाने पर बैन लगा रखा है। लेकिन इसके बावजूद युवा पीढ़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है और मेट्रो के अंदर डांस वीडियो बनाकर ही दम लेती हैं।

दिल्ली मेट्रो में नाची लड़की

आज हम आपको ऐसी ही एक लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने दिल्ली मेट्रो के अंदर एक डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।इस लड़की की इंस्टाग्राम आईडी @itz—officialroy है। इस लड़की ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर मोबाइल कैमरा ऑन कर डांस कर रही है। वह पॉपुलर पंजाबी गाने ‘Shape by Kaka’ पर डांस करती है।

लड़की जब मेट्रो के अंदर डांस करती है तो लोग उन्हें अजीब निगाहों से देखते रहते हैं। हालांकि लड़की बिल्कुल भी नहीं शर्म आती है और डांस करना जारी रखती है। कुछ देर बाद एक अन्य लड़की भी पीछे आकर उसका डांस ज्वाइन कर लेती है। अब लड़की का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग काफी गुस्सा भी हो रहे हैं। उन्हें यह बात पसंद नहीं आई कि दिल्ली मेट्रो में आखिरी चल क्या रहा है। जिसे देखो वह कुछ भी आकर कर कर चला जाता है।

लड़की की हरकतें देख फूटा लोगों का गुस्सा

लड़की ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में एक नोट भी लिखा। उसने बताया कि पीछे बेटी एक महिला ने उसका डांस काफी इंजॉय किया। यहां तक कि स्टेशन आने पर वह खुद उसके पास आई और उसके डांस की तारीफ की। लड़की ने आगे बताया कि मुझे इस बात की जानकारी है कि मेट्रो के अंदर ऐसा डांस करना अलाउड नहीं है। लेकिन मैंने ऐसा पहली बार किया और वहां की वाइब को काफी इंजॉय किया।

अब लड़की ने भले मेट्रो में डांस करना इंजॉय किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक शख्स ने कहा कि “दिल्ली मेट्रो ने इस तरह की चीजों पर बैन लगा रखा है। फिर भी आप ऐसा कर रही हैं आपको शर्म आनी चाहिए।” एक अन्य युवक ने लिखा “लाइफ में बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए।” फिर एक शख्स कहता है “आपको डर नहीं लगता क्या दीदी? क्यों करती हो ऐसी नौटंकी?”

यहां देखें लड़की का डांस वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button