Interesting

रोज जान दाव पर लगाकर स्कूल जाती है लड़की, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, लोग जज्बे को कर रहे सलाम

कुछ लोगों को उन्हें मिली सुविधाओं की कोई कद्र नहीं होती है। उनके मां बाप उन्हें बहुत कुछ सुविधाएं देते हैं, लेकिन फिर भी वह अपना समय फालतू की चीजों में बर्बाद कर देते हैं। पढ़ाई लिखाई या करियर पर फोकस नहीं करते हैं। जबकि उनके पेरेंट्स उन्हें महंगी स्कूल, कॉलेज भेजते हैं। उनके जाने के लिए बस या कार की सुविधा उपलब्ध रहती है। स्कूल में भी बच्चों को आराम से पढ़ने के लिए कई फेसिलिटीज दी जाती है। लेकिन फिर भी कुछ बच्चों को इन सुख सुविधाओं का कोई आदर नहीं होता है।

रोज जान दाव पर लगाकर स्कूल जाती है लड़की

फिर कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है। उन्हें स्कूल जाने और पढ़ने लिखने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन फिर भी वह हार नहीं मानते हैं। पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हैं। अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की से मिलाने जा रहे हैं। ये लड़की रोज स्कूल जाने के लिए अपनी जान तक दाव पर लगा देती है। अब इस लड़की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल सोशल मीडिया पर नदी पार कर स्कूल जाती एक बच्ची सबका ध्यान खींच रही है। यह बच्ची रोज स्कूल जाने के लिए एक नदी से गुजरती है। लेकिन इस नदी पर कोई पूल नहीं होता है। ऐसे में वह नदी के ऊपर बनी एक रस्सी पर लटकते हुए उसे पार करती है। वह ऐसा रोज करती है। मतलब रोज ही अपनी जान हथेली पर रखती है। क्योंकि यदि रस्सी टूटी या उसकी पकड़ी छूटी तो वह बहती नदी में गिर सकती है। इससे वह घायल हो सकती है या उसकी जान तक जा सकती है।

लोग कर रहे लगन और जज्बे को सलाम

लड़की के इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @cctvidiots नाम की आईडी ने शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पॉपुलर हो रहा है। लोग बच्ची की पढ़ने की लगन और खतरा मोल लेकर स्कूल जाने के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। यह वीडियो कब का और कहां का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि ये किस जगह का है। ताकि वहां के प्रशासन को बोलकर इस नदी पर पूल बनवा दिया जाए। ताकि बच्ची रिस्क लेकर स्कूल न जाए।

यहां देखें जान हथेली पर रख स्कूल जाती बच्ची

लड़की का यह वीडियो ट्विटर पर अभी तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह काफी दुखद है कि आज भी दुनिया में कई ऐसे हिस्से है जहां बच्चों को स्कूल जाने जैसी बेसिक सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जगह-जगह बच्चों को स्कूल उपलब्ध कराएं। या कम से कम उनके स्कूल जाने और आने के रास्ते ठीक कर दे। वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button