Breaking news

बीच चौराहे लड़कों ने किया समलैंगिक विवाह, पुलिसवालों के पैर छू लिया आशीर्वाद,जाने वायरल Video का सच

भारत में समलैंगिक विवाह की अनुमति नहीं है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मामला संसद पर छोड़ दिया है। इस बीच मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में एक समलैंगिक विवाह के वीडियो ने हंगामा कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो लड़के स्कूटी लेकर इंदौर के फेमस प्लेस राजबाड़ा पर आते हैं। एक दूल्हे की वेशभूषा में रहता है तो दूसरा दुल्हन का गेटअप किये होता है।

लड़कों ने बीच चौराहे किया समलैंगिक विवाह

यह लड़के जमीन पर एक प्लेट रख आग जलाते हैं। वह इसे हवन कुंड की तरह इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। फिर प्लेट में जलती आग के चारों ओर फेरे लेने लगते हैं। उधर ये नजारा देख पब्लिक जमा हो जाती है। एक शख्स इनका वीडियो भी बना लेता है। इधर लड़कों का शादी का ड्रामा चालू रहता है।

वर-वधू के गठबंधन के बाद पहले लड़का आगे चलता है। वहीं कुछ फेरे होने के बाद वह वधू को आगे कर देता है। हैरत की बात ये भी होती है कि फेरे के दौरान दूल्हा दुल्हन को लात भी मारता है। अंत में दोनों लड़के वहां खड़ी पब्लिक और पुलिसवालों का आशीर्वाद लेते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो कोई सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है। ये जल्द वायरल हो जाता है और पूरे इंदौर में हड़कपं मच जाता है।

हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने को लेकर मामला दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद धर्म और संस्कृति बचाओ समिति के अध्यक्ष लखन देपाले एक्टिव हो जाते हैं। वह दोनों लड़के के खिलफ सराफा थाने में शिकायर दर्ज करते हैं। उनका आरोप है कि तीन युवकों ने समलैंगिकता को बढ़ावा और नकली शादी करने का एक वीडियो बनाया है। इस दौरान उन्होंने हमारी अग्नि माता को नीचे जमीन पर रखा। उनके पास जूते पहनकर फेरे लिए। फेरे के समय लड़की को लात भी मारी।

लखन देपाले का कहना है कि जूतों के साथ फेरे लेकर लड़कों ने हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया है। धर्म और संस्कृति बचाओ समिति की मांग है कि इन्हें थाने पर बुलाकर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा जाए। साथ ही इनका सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद करवाया जाए। इंदौर का नाम बदनाम करने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कॉमेडी वीडियो बनाते हैं लड़के

कुछ सूत्रों का कहना है कि लड़कों ने ये सारा ड्रामा रील्स बनाने के लिए किया है। दोनों लड़के इंदौर के रहने वाले हैं। पहले लड़के का नाम गीतांशु नागवंशी उर्फ इलू है। वह एक मिमिक्री आर्टिस्ट व कॉमेडियन है। वहीं दूसरा लड़का आदित्य है। यह दोनों अक्सर कॉमेडी वीडियो बनाते रहते हैं। इसके पहले दोनों ने इंदौर की फेमस छप्पन दुकान पर नहाने का वीडियो बनाया था।

वैसे लड़कों की इस हरकत पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button