Trending

अगर आपके घर के पास भी उगे हों ये पेड़-पौधे तो जरुर करें उनकी पूजा, खुशियों से भर जायेगा आपका जीवन

हिन्दू धर्म में प्रकृति को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है। इसके अनुसार पृथ्वी पर जीवन प्रकृति की बदौलत ही संभव हो सकता है। अगर परकृति नदियाँ, पहाड़ और जंगल नहीं बनाती तो यहाँ जीवन संभव ही नहीं होता। इसलिए हिन्दू धर्म में इन चीजों की पूजा भी की जातु है। जंगल इंसान को शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए सबसे जरुरी है। नदियाँ जल प्रदान करती हैं और पहाड़ खनिज। इसलिए हिन्दू धर्म इन सभी चीजों को बहुत ज्यादा महत्व देता है।

ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र भी मानता है पेड़-पौधों के महत्व को:

हिन्दू धर्म जब सनातन था, उस समय से यहाँ पेड़-पौधों की पूजा की जाती रही है। ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र भी इनके महत्व के बारे में बताता है। इसलिए दोनों की इनकी पूजा की बात करते हैं। इनके अनुसार कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं, जिनकी पूजा करके इंसान अपने जीवन की समस्याओं से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकता है। कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं, जो लगभग हर घर में पाए जाते हैं। कुछ पौधे घर के आस-पास जरुर होते हैं, उन्हें देखने के बाद उनकी पूजा अवश्य करनी चाहिए।

इन पौधों के देखकर करें इनकी पूजा:

*-तुलसी:

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। यह पवित्र पौधा स्वर्ग के पौधे के रूप में भी जाना जाता है। इसे छू लेने मात्र से ही इंसान पवित्र हो जाता है। सभी धार्मिक अनुष्ठानों में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल किया जाता है। यह पौधा भगवान विष्णु का सबसे प्रिय पौधा माना जाता है। यह लगभग हर हिन्दू के घर में पाया जाता है। अगर आपके घर में ना हो तो इसे आज ही लायें। जहाँ भी तुलसी का पौधा हो, वहाँ सुबह-शाम जल चढ़ाकर दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।

*- पीपल:

इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि इस पेड़ पर करोड़ों देवी-देवताओं का निवास होता है। इस पेड़ को भूलकर भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। अगर पीपल के पेड़ की छाया घर पर पड़ती है तो यह अशुभ संकेत होता है। इसलिए इस पौधे को घर से थोड़ी दुरी पर लगाना चाहिए। पीपल के पेड़ को जल अर्पित करने से पापों का नाश हो जाता है। पितर भी प्रसन्न हो जाते हैं।

*- बेल:

यह भगवन शिव का सबसे प्रिय पौधा होता है। बेल पात्र चढ़ाने से भगवान शिव अत्यंत ही प्रसन्न होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बेल का पेड़ काटने से वंश का नाश हो जाता है। साथ ही जो व्यक्ति बेल का पेड़ लगता है, उसके वंश में वृद्धि होती है। नौकरी मेंतरक्की पाने और जीवन में सफल होने के लिए इस पेड़ की पूजा जरुर करनी चाहिए।

*- अशोक:

इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यह पेड़ जीवन के हर शोक का निवारण कर देता है। अशोक के पेड़ को प्रतिदिन जल से सींचने वाले के जीवन में कोई दुःख नहीं आता है और उसके ऊपर दैवीय कृपा बनी रहती है। बीमारी, दुःख, चिंता अशांति जैसी परेशानियों से वह दूर रहता है।

*- केला:

वास्तुशास्त्र के अनुसार ईशान कोड में घर में केले का पौधा लगने से धन की वृद्धि होती है। अगर घर में केले के पौधे के साथ तुलसी का पौधा भी लगा दिया जाए तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा साथ-साथ बरसती है।

*- बरगद:

बरगद के पेड़ को जहाँ भी देखें, उसका पूजन करें। ऐसा कहा जाता है की इस पेड़ की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

*- आँवला:

हर रोज इस पेड़ की पूजा करने से जानें-अनजानें में हुए पापों से मुक्ति मिलती है।

*- शमी:

इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि इसे घर में लगने से दैवीय कृपा बनी रहती है।

Back to top button