Bollywood

ईद पार्टी में मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर संग पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, जल्दी ही कर सकती हैं शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी काफी पॉपुलर है। बता दें, इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम शामिल होते हैं और जमकर एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। इस साल भी ईद पार्टी पर सेलेब्स का जमावड़ा लगा हुआ था जिसमें सलमान खान का पूरा परिवार हेलेन, अरबाज खान, सोहेल खान समेत पूरा परिवार शामिल हुआ।

इसके अलावा सैफ अली खान, इब्राहिम खान, आमिर खान, एम एस धोनी, कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ जैसे बड़े-बड़े सेलेब्स ने इस पार्टी में शिरकत की। इसी बीच जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई लेकिन वह तब ज्यादा सुर्खियों में आ गई जब उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। तो आइए देखते हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लेटेस्ट तस्वीरें…

जाहिर संग सोनाक्षी का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर इकबाल का वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सोनाक्षी बेहद ही खूबसूरत लग रही है। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा जैसे ही पैपराजी के सामने पोज देने लगती है तो अचानक से जहीर इकबाल नजर आते हैं और फिर दोनों जमकर पोज देने लगते हैं।

sonakshi

जैसे ही सोनाक्षी और जहीर इकबाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। कई लोगों ने इन दोनों को ट्रोल किया तो कई लोगों ने इन पर प्यार भी लुटाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “ये लड़का (जहीर) का मुंह इतना सड़ा क्यों रहता है?” एक ने कहा कि, “अब ये सस्ता शाहिद कपूर कौन है!!” एक अन्य ने लिखा कि, “एक और लव जिहाद। हे राम। ये तो छपरी गुंडा लग रहा है।” इसके अलावा भी कई लोगों ने सोनाक्षी और जहीर को कमेंट्स किए गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


sonakshi

गुपचुप की थी सगाई?
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी लंबे समय से अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में है। हालांकि अभी तक इन दोनों ने केवल एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है। सोनाक्षी और जहीर इकबाल के अफेयर की खबर उस दौरान काफी सुर्खियों में आई थी जब साल 2022 में सोनाक्षी ने अपने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शादी की थी जिसमें वह रिंग फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दी थी। इस दौरान कई लोगों को लगा था कि जहीर और सोनाक्षी ने सगाई कर ली हालांकि बाद में यह बात केवल अफवाह ही निकली।

sonakshi

वहीं जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग अफेयर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि, “यह सब एक शरारत से शुरू हुआ। मेरा और सोनाक्षी का रिश्ता पूरी तरह से प्लेटोनिक दोस्ती है। सोना के साथ काम करना एक धमाके की तरह है। सुबह उठना और अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ काम पर जाना बहुत अच्छा एहसास है। इसके अलावा वह प्रतिभा की भंडारी भी हैं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।”

sonakshi

बात करें सोनाक्षी के वर्क फ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बता दे इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले उन्हें फिल्म डबल एक्सल में देखा गया था जो फ्लॉप रही, फिल्म में वह जहीर और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ दिखाई दी थी।

Back to top button