
बासी रोटी सेहत के लिए है रामबाण, ये 5 फायदे जानकर आप रह जाएगें दंग
बासी खाना वैसे तो सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है…फूड प्वॉजनिंग और दूसरी बिमारियों को ये सीधे दावत देता है। पर आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि जहां दूसरी बासी खाने की चीजें स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं वहीं बासी रोटियां सेहत के लिए बड़ी लाभकारी है। साबुत अनाज से बनी रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो भोजन को पचाने में काफी मदद करता है।
साथ ही ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी अधिक पौष्टिक होती है, क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं वे सेहत बनाने में लाभकारी होते हैं। लेकिन घरों में जब कई बार रात को कुछ चपातियां बच जाती हैं तो सुबह वों कुत्तों को या कचरें में डाल दी जाती हैं क्योंकि लोग ये नही जानते कि इन बासी रोटी को खाने से शरीर को फायदा भी हो सकता है । अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो बासी रोटी खाने के इन 5 फायदों को जानने के बाद, आप कभी ऐसा नहीं करेंगे।
एक बासी रोटी रख सकती है स्वस्थ
पहले घरों में बची हुई रोटी को लोग जानवरों जैसे कुत्ते या गाय को खिला देते थे। लेकिन वक्त के बदलने के साथ शहरों में अब आसानी से जानवर नहीं मिलते और बासी रोटी को लोग कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन एक बासी रोटी आपके स्वास्थ्य से सम्बन्धित कई समस्याओं का हल कर सकती है।
1. बीपी की समस्या में लाभ
आज के समय में बीपी की प्रॉब्लम बढ़ती जा रही है। बीपी की प्रॉब्लम वाले लोग कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन एक छोटा सा घरेलू उपाय आपको बीपी की समस्या से निजात दिलवा देता है। अगर हर रोज सुबह गेहूं के 2 बासी रोटी को दूध में मिला कर खाएं तो उनका ब्लडप्रेसर कंट्रोल हो जाता है। अगर आपको बीपी नहीं भी है तो कभी होने नहीं देता इसलिए आप हर रोज बासी रोटी जरूर खाएं और स्वस्थ्य रहें।
2. डायबिटीज का हल
अगर आपको डायबिटीज है, तो सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके शरीर में शर्करा का स्तर संतुलित रहेगा।
3. एसिडिटी की समस्या में लाभ
अगर आप सुबह कुछ न कुछ खा लेते हैं और फिर बाजार निकलते हैं तो गैस बनने लगता है अगर आप यही घर से निकलने से पहले सुबह सुबह अगर बासी रोटी दूध के साथ खा लेते हैं तो आपको गैस की प्रॉब्लम नहीं होती है। इस एसिडिटी से ही आपको तनाव और शुगर जैसी बिमारी का सामना करना पड़ता है।
4. पेट की समस्या में लाभ
जिन्हें पेट से संबंधित कोई समस्या है वो लोग अगर दूध के साथ बासी रोटी खाएं तो पेट की हर समस्या ठीक हो जाती है। बासी रोटी पेट के लिए बहुत लाभदायक होती है।
5. गर्मी में रखेगी तापमान को ठीक
इन सारे फायदों को साथ ही ज्यादा गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन करने से शरीर का तापमान सही रहता है।