Interesting

पुलिसवाले ने दी अरिजीत सिंह को टक्कर, गाया इतना सुरीला गाना सीधा दिल में उतरे जज्बात – Video

भारत में लोगों को दो चीजों का बड़ा शौक है। पहला डांस करना और दूसरा गाना गुनगुनाना। यह दोनों चीजें आपके दिल को खुश और मन को रिलैक्स करती हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इनमें माहिर कई लोग दिख जाएंगे। इन टैलेंटेड लोगों को देखकर यकीन हो जाता है कि भारत में हुनर हर गली मोहल्ले में मौजूद है। लोग भले किसी भी प्रोफेशन में हो लेकिन उनमें बतौर हॉबी अपने इस हुनर को निखारने का क्रेज रहता है।

पुलिस के जवान ने गाया मनमोहक गाना

इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे पुलिस के जवान से मिलाने जा रहे हैं जिसकी आवाज में जादू सा है। यह जब गाना शुरू करता है तो ऐसा लगता है जैसे कोई बॉलीवुड का मंजा हुआ सिंगर गा रहा है। इस जवान का नाम रजत राठौड़ है। वह दिल्ली पुलिस में तैनात है। रजत को गाना गाने का बड़ा शौक है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने सिंगिंग वीडियो दूसरों के साथ साझा करते रहते हैं।

रजत को सूर और ताल पर अच्छी पकड़ है। वह जो भी गाना गाते हैं उसे एकदम दिल से गुनगुनाते हैं। इन दिनों उनका एक सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 2020 में आई फिल्म ‘लूडो’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘आबाद बर्बाद’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आवाज लोगों के दिल में उतर रही है। हर कोई उनके इस हुनर की तारीफ कर रहा है। रजत को गाना गा रहे हैं उसमें अरिजित सिंह ने अपनी आवाज दी थी। हालांकि रजत ने भी इस गाने को बखूबी गाया है।

गाना सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

रजत ने यह सिंगिंग वीडियो अपनी इंस्टाग्राम की आईडी @rajat.rathor.rj पर साझा किया है। उनका यह सिंगिंग वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। रजत सोशल मीडिया पर अपने इस हुनर की वजह से काफी पॉपुलर हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर पचास हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उनकी सुरीली आवाज की पब्लिक कायल है। वह रजत की कमेंट में तारीफ करते नहीं थकते हैं।

एक यूजर ने लिखा “आपकी आवाज में एक अलग ही जादू है। मन करता है आपको बस सारा दिन सुनते ही जाएं।” दूसरे यूजर ने लिखा “देश की सेवा के साथ आपने अपने इस हुनर को भी निखार लिया। आप तो मल्टी टैलेंटेड निकले।” एक कमेंट आता है “आपकी आवाज सीधा मेरे दिल को छू गई। आपको सिंगिंग रियलिटी शो में ट्राय करना चाहिए।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajat Rathor (@rajat.rathor.rj)


वैसे आप लोगों को पुलिस वाले की ये सिंगिंग कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

Back to top button