स्वास्थ्य

बालों की समस्या से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू कंडिशनर, हर समस्या का होगा समाधान

बालों का मोह हर किसी को होता है। लड़का हो या लड़की सभी को खुबसूरत बालों की चाहत होती है। अपने बालों को अच्छा और खुबसूरत बनाने के लिए लोग तरह-तरह के शैम्पू और कंडिशनर का इस्तेमाल करते हैं। रसायन युक्त इन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करने से कई बार बाल खराब भी हो जाते हैं। अच्छे बालों के लिए केवल बाहर से ही देखभाल की जरुरत नहीं होती है, बल्कि उन्हें अंदरूनी देखभाल की जरुरत भी पड़ती है। ऐसे में आपका खान-पान भी काफी हद तक मायने रखता है।

बालों के झड़ने और खराब होने की होती हैं कई वजहें:

बालों के ख़राब होने की बहुत सारी वजहें होती हैं। पौष्टिक खानें की कमी, प्रदूषण भरा वातावरण, और बालों के साथ की जानें वाली लापरवाही आपके बालों को खराब कर सकती है। बालों को खराब होने से बचाने के लिए खानें में जरुरी न्यूट्रीशन, मिनरल, विटामिन और अन्य पौष्टिक तत्वों की बहुत ज्यादा जरुरत होती है। अगर आप ऐसे भोजन को अपने डाईट में शामिल नहीं करते हैं तो आपको बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके साथ ही बालों की बहरी देखभाल की कमी की वजह से भी बाल खराब हो जाते हैं।

तरह-तरह के प्रयोग करने से हो जाते हैं बाल ख़राब:

कई लोग अपने बालों के साथ्बहुत ज्यादा प्रयोग कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाद में बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। जिसके बाल कर्ली होते हैं, वह अपने बालों को सीधा करने के चक्कर में बहुत ज्यादा हीट दे देता है। इससे बालों में रूखापन आ जाता है और बाल खराब हो जाते हैं। ऐसे में जरुरत होती है बालों में कंडिशनर की। अगर घर पर बना हुआ रसायन मुक्त कंडिशनर इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा अच्छा होता है। इससे आपके बालों को कोई नुकसान भी नहीं पहुँचता है।

अपनाएँ ये घरेलू कंडिशनर:

*- एवोकाडो और केला:

यह कंडिशनर बालों के लिया बहुत ही फायदेमंद होता है। इस कंडिशनर को बनाने के लिए आधा केला, 1 एवोकाडो, 1 अंडा और 2 चम्मच ऑलिव आयल लें। सबसे पहले एवोकाडो को काटकर उसका पेस्ट बना लें। अब उसमें मैश किया हुआ केला, अंडा और 2 चम्मच ऑलिव आयल डालकर अच्छे से मिला लें। कुछ देर बाद इसे 10-15 मिनट के लिए बालों पर लगायें और धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार होते हैं।

*-सिरका और अंडा:

इस कंडिशनर को बनाने के लिए 2 अंडे की जर्दी लें, 8 औंस ऑलिव आयल, 4 औंस विनेगर, 5 औंस नीम्बू का रस और दो चम्मच शहद लें। अंडे की जर्दी में सिरका, नीम्बू का रस, ऑलिव आयल और शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट तैयार हो जानें के बाद इसे अपने बालों पर 10-15 मिनट के लिए लगायें। यह पैक टूटते और झड़ते बालों के लिए बहुत ही असरदार है।

*- दही और अंडा:

इस मिश्रण को बनाने के लिए एक अंडा और 6 चम्मच दही लें। अंडे को अच्छे से वीट करके उसमें दही मिला दें। थोड़ी देर रखने के बाद उसे अपने बालों में लगायें। आधा घंटा छोड़कर बालों को धो लें। इससे टूटते और रूखे बालों से छुटकारा मिलेगा।

Back to top button