Bollywood

अंकिता लोखंड ने मनाया बर्थडे, सास–जेठानी संग झूमती नज़र आई, चेहरे पर दिखा ग़ज़ब का ग्लो

अंकिता लोखंड (ankita lokhande) टीवी की दुनिया की जानी मानी हस्ती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बड़ी एक्टिव रहती हैं। यहां वह फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अंकिता दिखने में सुंदर और स्टाइलिश हैं। लेकिन उनकी जेठानी रेशू जैन भी उनसे कम नहीं है। दरअसल अंकिता ने हाल ही में अपने ससुराल तरफ के परिवार की तस्वीरें साझा की हैं। उनके भतीजे का बर्थडे था, जिसमें एक्ट्रेस भी शामिल हुई थी।

अंकिता ने मनाया भतीजे का जन्मदिन

अंकिता के पति का नाम विकी जैन है। वह एक बिजनेसमैन हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। विकी बिलासपुर के रहने वाले हैं। भतीजे का जन्मदिन मनाने अंकिता और विकी हाल ही में यहां आए थे। इस दौरान अंकिता अपनी जेठानी रेशू जैन और सास रंजना जैन के साथ स्ट्रॉन्ग बॉडी शेयर करती दिखाई दी। भतीजे की बर्थडे पार्टी में अंकिता बेहद सुंदर दिखी। उन्होंने इस अवसर पर ब्लैक कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी। वही उनकी जेठानी लाल रंग की मिनी स्कर्ट में दिखाई दी।

जेठानी देवरानी की है जोड़ी देखने में काफी सुंदर लग रही थी। दोनों खूबसूरती के मामले में दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही थी। अंकिता ने इस अवसर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। फैंस को अंकिता का यह अंदाज बड़ा पसंद आ रहा है। लोगों को यह बात पसंद है कि अंकिता अपने परिवार के साथ इतना अच्छा समय बिता रही हैं। उनके चेहरे की खुशी देखकर यह साफ है कि वह ससुराल में काफी खुश रहती हैं।

ससुराल वालों संग शेयर की स्पेशल बॉन्डिंग

अंकिता अपने ससुराल के सभी सदस्यों का खूब ध्यान रखती हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य बड़े स्टाइलिश और कुल हैं। खासकर उनकी जेठानी रिशु जैन महंगे ब्रांड का शौक रखती है। उन्हें स्टाइल में रहना और लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। वहीं अंकिता भी समय-समय पर अपना स्टाइलिश अवतार दिखाकर फैंस का दिल जीत लेती हैं। अंकिता की तस्वीरों को देख यही लगता है कि वह एक पारिवारिक महिला पहले हैं और अभिनेत्री बाद में है।

काम की बात करें तो अंकिता ने टीवी के बाद बॉलीवुड का रुख भी कर लिया है। उन्होंने कंगना रनौत के साथ ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन झांसी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर वह ‘बागी 3’ में भी दिखी। हालांकि यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अंकिता के पास इस समय काम की भी कमी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अभी कोई काम का ऑफर नहीं मिल रहा है। हालांकि इसे पाने के लिए वह किसी की चापलूसी करना पसंद नहीं करती हैं।

Back to top button