विशेष

पत्नी का क्या होगा जब उसे पता चलेगा कि उसका पति है 59 बच्चों का बाप, जानिये कैसे हुआ था करिश्मा

लन्दन: आपको विक्की डोनर फिल्म तो याद ही होगी। जी हाँ हम उसी विक्की डोनर की बात कर रहे हैं, जिसमें विक्की अपने स्पर्म डोनेट करता था। हालांकि उसे लोगों की सेवा करने का कोई मन नहीं था, वह यह काम पैसे कमाने के लिए करता था। लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं, जो यह काम दूसरों की भलाई के लिए करते हैं। आजकल कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें बच्चे ना होने की समस्या है।

मरते दम तक रखना चाहता है यह राज अपने साथ:

आज हम आपको एक असल जीवन के विक्की डोनर के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिये, इसकी कहानी जानकर आप हैरान हो जायेंगे। एक ब्रिटिश नागरिक ने बताया कि वह 59 बच्चों का जैविक पिता है, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को नहीं हुई है। उसनें बताया कि यह एक बहुत बड़ा राज है, जिसे वह मरते दम तक अपने साथ रखना चाहता है।

ब्रिटेन में स्पर्म डोनेशन की है काफी माँग:

आपको बता दें यह गुमनाम विक्की डोनर काफी प्रचलित है, जिसकी कहानी को एक डाक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया। इस डाक्यूमेंट्री में ऑनलाइन स्पर्म डोनेशन की संदिग्ध दुनिया को बेहद ही करीब से दिखाया गया है। डाक्यूमेंट्री में एक डोनर यह स्वीकार करता है कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें अनप्रोटेक्टेड सेक्स का मजा है। ब्रिटेन में शुक्राणु डोनेशन की काफी माँग है, जिसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है।

स्पर्म बैंक वाले स्पर्म पड़ते हैं काफी महँगे:

ब्रिटेन में कई पेशेवर स्पर्म बैंक भी हैं जहाँ स्पेशल स्क्रीनिंग किये गए और टेस्टेड स्पर्म सैंपल पेश किये जाते हैं। लेकिन इनकी कीमत बहुत ज्यादा है। हजारों पाउंड के इस झंझट से बचने के लिए लोगों ने सस्ता तरीका खोज निकाला है। अनाधिकृत ऑनलाइन स्पर्म दने वाले 50 पाउंड से भी कम कीमत में स्पर्म उपलब्ध करवा देते हैं। वे लोग पुरे देश में यात्रा करके उन कपल्स को अपनी सेवा प्रदान करते हैं, जो गर्भधारण में असमर्थ है।

इस डाक्यूमेंट्री में दिखाए गए लोगों में से कुछ सच में लोगों की सहायता करना चाहते थे, जबकि कुछ केवल सेक्स का मजा लेना चाहते थे। स्पर्म डोनेशन दो तरीकों से किया जा सकता है। पहला पहला आर्टिफिशियल इंसीमिनेशन दूसरा नेचुरल इंसीमिनेशन। इसमें से पहले वाले तरीके को ज्यादा लोग पसंद करते हैं। इसमें डोनर अपने स्पर्म को एक पॉट में रखकर जरूरतमंद दंपत्ति को दे देता है, जिसे डॉक्टर महिला के गर्भ में डाल देता है। कई बार नेचुरल इंसीमिनेशन को भी महिलाएँ ज्यादा पसंद करती हैं।

Back to top button