राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 4 राशि वालों के आय के साधन होंगे मजबूत, धन लाभ होने के बन रहे हैं योग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस हफ्ते परिवार की खुशहाली के लिए पैसा खर्च किया जा सकता है, लेकिन खर्च केवल जरूरी बातों पर ही हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। सोचे हुए कार्यों की गति खासी तेज रहेगी। भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है। बिजनेस में नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, जिससे आपको फायदा मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी को कोई सरप्राइज या उपहार देने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे।

करियर के विषय में : समाज के अंदर मान सम्मान प्राप्त होगा एवं अपने व्यवसाय में नए कीर्तिमानों को प्राप्त करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते बदन दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले बेकार के खर्चों को टालकर सही निवेश करेंगें। अपने कार्यस्थल में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। यह हर मोर्चे पर एक अराजक सप्ताह होगा। आपका जीवनसाथी आपकी हर तरह से मदद करेगा। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवहार मर्जी के अनुसार आगे बढ़ने लगेंगे। आपका कोई पुराना विपरीत लिंगी दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

करियर के विषय में : आपकी प्रगति के लिए करियर लाइन बदलने का विचार अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : पीठ में दर्द हो सकता है। डॉक्टर की सलाह लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को एक और व्यापार शुरू करने का मौका मिलेगा। आप धार्मिक अनुष्ठानों की ओर आकर्षित होंगे। यदि आपने किसी सरकारी संस्थान में आवेदन किया है तो आपको बाधाओं को दूर करना होगा। निश्चित रूप से धन की आमद होगी। बहुत दिनों से चला आ रहा संघर्ष इस सप्ताह समाप्त होगा।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में धन और समय़ की ओर न देखें, आपके संबंधों की मधुरता खटाई में पड़ सकती है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव ज्यादा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : आंखों में और दांतों में कोई समस्या हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपको धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आप अपने काम करने के लिए ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। दूसरों के पचड़ों में पड़ने से भी बचें, और केवल अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

प्यार के विषय में : आपका रिश्ता गतिहीनता के एक चरण में पहुंच गया है। अपने साथी के साथ समय बिताएं।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रगति करेंगे और आपकी प्रगति किसी को ईर्ष्या का भाव नहीं देगी, लेकिन अहंकार से बचें।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में किसी भी लक्षण को अनदेखा न करें, नहीं तो वह परेशानी का कारण बन सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों के लिए काम के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में हालांकि कुछ परेशानियों हो सकती है। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड़ सकता है। आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।

प्यार के विषय में : रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको करियर के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपनी आदतों पर नियंत्रण रखें। कुछ पुरानी लत के कारण हेल्थ बिगड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यह आपका सपना साकार करने का सप्ताह है। विद्यार्थी वर्ग अपने मनोबल के आधार पर आगे बढ़ पायेंगे। व्यापार-व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। खुद के स्वभाव को विनम्र बनाकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी का आपको पूरा साथ मिलने के आसार हैं।

करियर के विषय में : व्यापार में आपकी आमदनी कमजोर रहेगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएँगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि के जातकों को पारिवारिक वाद-विवाद के कारण कठिनाइयों एवं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तथा स्वयं की गलतियों के कारण आपके मान-सम्मान को ठेस तक पहुंचने की आशंका है। आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का घर में संग्रह ना करें। खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा। दोहरे विचारों को लेकर मन में भ्रम बना रहेगा। विवाद में पड़ने से बचें।

प्यार के विषय में : पार्टनर द्वारा एक जैसी गलती बार-बार होने की वजह से आपकी नाराजगी बनी रहेगी।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी कम और खर्च ज्यादा रहेगा। नौकरी में मेहनत ज्यादा रहेगी।

हेल्थ के विषय में : आपको घुटनों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह ऑफिस में अन्य लोगों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें। व्यापार में आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। व्यापारिक कामकाज में मन कम लगेगा। कोई न कोई चिंता लगी रहेगी। आप अपनी पर्सनैलिटी से अपने पार्टनर को आकर्षित करेंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती हैं।

करियर के विषय में : नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। हल्का बुखार हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वालों को को दूसरों में कमियों को खोजने के बजाए स्वयं को अपडेट करने में समय अधिक देना चाहिए। आपके परिवार में संतुलन कायम रहेगा, लेकिन मित्रों से अनबन हो सकती है। सामाजिक दायित्व अच्छे से पूरे कर पाएंगे। इस सप्ताह किसी प्रकार का कर्ज ना लें और ना ही दें। आपको कठोर मेहनत करनी है। परिजनों तथा सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम जीवन में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं।

करियर के विषय में : आपका मन अधिक चंचल रह सकता है। इस कारण काम पर फोकस कम होगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने या सामान्य रोगों के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सप्ताह बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। लोहे के व्यापारियों को कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। परिवार वालों के लिये उनके मनपसंद तोहफे लाने में खासा खर्च कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी में संवाद सुधरता नजर आ रहा है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारियों से आशीर्वाद लेंगे और बॉस उनकी सराहना करेंगे।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो जल्द ही फल मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस हफ्ते सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर क़ाबू रखिए। दफ़्तर में कामकाज में एकाग्रता न होने से परेशान रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आर्थिक निर्णय सोच समझकर लें, हानि उठानी पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ समय नहीं बिताने से रिश्ते में संघर्ष होगा।

करियर के विषय में : अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें और काम के दबाव में तनाव लेने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले अपने काम के तरीकों में बदलाव लायें। आप अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वर्क लोड कम रहेगा और आपको खुद के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से माता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अतीत की बातें मन में कौंध सकती हैं, लेकिन उनको बहुत गंभीरता से न लें।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से मन खुश होगा।

करियर के विषय में : दफ़्तर के माहौल में बेहतरी महसूस कर सकते हैं। कामकाज के स्तर में सुधार होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तनाव लेना बंद करें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी से 5 फरवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी से 5 फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी से 5 फरवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>