Bollywood

Video : ‘मामा जी’ की शादी में जमकर नाचे पंकज त्रिपाठी, GF संग त्रिपाठी ने लिए 7 फेरे

टीवी के मशहूर ‘मामा जी’ यानी कि परितोष त्रिपाठी ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। दरअसल बात यह है कि ‘मामा जी’ यानी कि परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी उत्तराखंड में हुई है। उनकी शादी में बॉलीवुड से मशहूर अभिनेत्री पंकज त्रिपाठी सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।

बता दें कि परितोष त्रिपाठी एक जाना-माना नाम है। वे छोटे पर्दे के कई शो में नजर आ चुके हैं। वे एक होस्ट और एक कॉमेडियन के अलावा अभिनेता भी है। उनकी शादी में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी संग शामिल हुए। बता दें कि पंकज और परितोष एक ख़ास बॉन्ड साझा करते हैं। दोनों कलाकारों के बीच एक अच्छा रिश्ता है।

मीनाक्षी संग हुई परितोष की शादी

परितोष की पत्नी का नाम मीनाक्षी है। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि मीनाक्षी पिथौरागढ़ की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

इन दिनों देशभर में शादी का सीजन है। इस साल कई सेलेब्स ने शादी की है। वहीं अब परितोष ने भी अपनी प्रेमिका संग ब्याह रचा लिया है। कपल की शादी उत्तराखंड के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में हुई है। बताया जाता है कि यह रिजॉर्ट उत्तराखंड के बेस्ट रिजॉर्ट में शामिल है।

पंकज त्रिपाठी ने बारात में किया जमकर डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें परितोष की हल्दी सेरेमनी और फिर बारात की कुछ झलकियां नजर आ रही है। हल्दी सेरेमनी में पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी दुहा-दुल्हन संग नजर आ रहे है। जबकि इसके बाद परितोष की बारात की झलक देखने को मिलती है। घोड़ी पर बैठे परितोष काफी हैंडसम लग रहे है। वहीं बारात में पंकज त्रिपाठी झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

ये सेलेब्स भी हुए शामिल

परितोष की शादी में पंकज के अलावा कोरियोग्राफर गीता कपूर, भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन, टीवी एक्टर रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, होस्ट ऋत्विक धनजानी, खेतान सिंह और गुंजन तिवारी आदि भी शामिल हुए।

बॉलीवुड में किया डेब्यू, कई शो में आए नजर

paritosh tripathi

परितोष अपने बेहतरीन काम से लोगों का दिल जीत लिया करते हैं। एक अभिनेता होने के साथ ही वे शानदार होस्ट और कॉमेडियन भी हैं। वे अब तक कई शो में नजर आ चुके हैं। वहीं उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में भी काम किया है। साल 2018 में आई फिल्म सर्च ऑफ गंगा उनकी पहली फिल्म थी।

अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर परितोष ने हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर साझा की हैं। इस पर उन्हें सेलेब्स और फैंस ने शादी की बढ़ाई दी हैं। कॉमेडियन संकेत भोंसले ने लिखा हैं कि, ”बधाई हो मामा जी और मामी जी”। अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा ने लिखा कि, ”बधाई और उत्सव”। अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा हैं कि, Pariiiiii baba!!!! मुबारक हो”। एक यूजर ने लिखा कि, ”ग़ज़ब, दोस्त। बहुत बहुत मुबारक हो, और जन्मोंजन्मांतर की ख़ुशियाँ तुम दोनों के लिए”।

Back to top button