Politics

Babbar के सामने BJP ने खड़ा किया उनका पुराना प्यार ! फंस गई कांग्रेस

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना चोला बदल लिया है। नया प्रदेश अध्यक्ष, सीएम कैंडिडेट का एलान, रणनीतिकार प्रशांत किशोर का साथ। ये सारी कवायद केवल जीत के लिए हैं। यूपी की सत्ता से कांग्रेस दशकों से गायब है। गायब कांग्रेस की तस्वीर फिर से जनता के मन में स्थापित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस का रंग रोगन किया गया है। राज बब्बर के हाथ में प्रदेश की कमान, शीला दीक्षित सीएम कैंडिडेट, क्या कांग्रेस ने रामबाण चल दिया है?

कांग्रेस के अलावा सपा औप बसपा भी तेजी के साथ नई रणनीति बना रहे हैं। मायावती को दलित वोटबैंक पर भरोसा है तो अखिलेश यादव युवा जोश और अपने किए कामों की लिस्ट जनता के सामने रख रहे हैं। ऐसे में BJP के लिए जरूरी है कि वो कुछ ऐसा करे जिस से इन सारे दलों की रणनीति धरी की धरी रह जाए। इसी तलाश में बीजेपी के नेता लगे हुए थे। अब जाकर बीजेपी को ऐसा चेहरा मिला है जिसके सहारे वो कांग्रेस के बब्बर और शीला की काट निकाल सकती है।

1 2Next page
Back to top button