
68 की उम्र में अकेले जी रहे कमल हासन, 2 शादी, 3 अफेयर रहे फेल, 22 साल छोटी लड़की को भी किया डेट
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन 68 साल के हो चुके हैं। कमल का जन्म 7 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमाकुदी में हुआ था। कमल हासन ने फ़िल्मी दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। वे साउथ के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काम किया है। गौरतलब है कि कमल का असली नाम पार्थसारथी श्रीनिवासन है।
फ़िल्मी दुनिया में कमल की शुरुआत बतौर अभिनेता साल 1975 में हुई थी। उनकी पहली फिल्म थी ‘अपूर्व रंगागल’। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। अब भी कमल फ़िल्मी दुनिया में सक्रिय है और बतौर अभिनेता काम कर रहे हैं।
19 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते, पद्मश्री और पद्मभूषण भी
दक्षिण भारतीय सिनेमा और हिंदी सिनेमा के अभिनेता कमल हासन ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर पद्म श्री और पद्मभूषण जैसे ख़ास सम्मान भी प्राप्त किए हैं। वहीं वे सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले कलाकार भी हैं। उनके नाम कुल 19 फिल्मफेयर अवॉर्ड है।
4 बार नेशनल अवॉर्ड और 2 बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
इनके अलावा कमल हासन को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा इस दिग्गज कलाकार को दो बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया है।
ऑस्कर में कमल हासन की 7 फिल्मे भेजी
ऑस्कर अवॉर्ड सिनेमा की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड होता है। ऑस्कर में अब तक कमल हासन की कुल 7 फ़िल्में भेजी जा चुकी है। कमल हासन ने अपने देश भारत को सात बार ऑस्कर में रिप्रेजेंट किया है।
200 से अधिक फिल्मों में किया काम, फ्रांस ने भी किया सम्मान
कमल हासन का फ़िल्मी करियर 47 साल का हो चुका है। अपने साढ़े चार दशक के लंबे और सफल करियर में इस अभिनेता ने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बता दें कि कमल को फ्रांस की सरकार ने साल 2016 में शिवेलियर अवार्ड (Chevalier Award) देकर सम्मानित किया था।
बात अब कमल की निजी जिंदगी की करें तो कमल का नाम सबसे पहले अभिनेत्री श्रीविद्या से जुड़ा था। दोनों ने साथ काम किया था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दूरी तय नहीं कर पाया था।
कमल ने फिर साल 1978 में वाणी गणपति से शादी की थी और साल 1988 तक दोनों का रिश्ता चला था। दोनों की 10 साल की शादी टूट गई थी।
फिर कमल ने साल 1988 में अभिनेत्री सारिका से शादी की। दोनों दो बेटियों के माता-पिता बने। श्रुति हासन और अक्षरा हासन। हालांकि 16 सालों के बाद साल 2004 में यह रिश्ता भी टूट गया था।
इसके बाद कमल का नाम खुद से 22 साल छोटी सिमरन बग्गा (Simran Bagga) से जुड़ा। लेकिन फिर दोनों अलग हो गए थे।
फिर कमल हासन का दिल खुद से 13 साल छोटी अभिनेत्री गौतमी पर आय। दोनों लिव इन में भी रहे लेकिन साल 2016 में इन दोनों का रिश्ता भी टूट गया।