Bollywood

सनी देओल को छोटे पापा कहने लगी थी डिंपल कपाड़िया की बेटियां, बीवी ने ऐसे खत्म की Love Story

सनी देओल (Sunny Deol) फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। 19 अक्टूबर 1956 को बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के घर पैदा हुए थे। उनकी मां का नाम प्रकाश कौर है। सनी की बीवी का नाम पूजा देओल है। दोनों ने साल 1984 को शादी की थी। पूजा सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री की पार्टी से दूर ही रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि उनके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है।

सनी ने पूजा से शादी पापा धर्मेंद्र के कहने पर की थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। इस शादी से सनी को दो बेटे करन और राजवीर हैं। सनी की शादीशुदा लाइफ में एक पल ऐसा भी आया जब यह टूटने की कगार पर जा पहुंची थी। उनकी बीवी ने तो सनी को बच्चों संग छोड़ने की धमकी तक दे दी थी। इसकी वजह सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की बढ़ती नजदीकियां थी। दोनों के लव अफेयर ने मीडिया में भी बहुत सुर्खियां बटोरी थी।

ऐसे शुरू हुई सनी डिंपल की लव स्टोरी

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने अपने फिल्मी करियर के दौरान साथ में कई फिल्में की। इसमें ‘अर्जुन’, ‘मंजिल-मंजिल’, ‘आग का गोला’, ‘गुनाह’ और ‘नरसिम्हा’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इतनी फिल्में साथ करते हुए दोनो एक दूसरे के बेहद करीब आ गए। फैंस को भी दोनो की जोड़ी पसंद आने लगी। उधर मीडिया ने भी दोनो का नाम साथ में जोड़ना शुरू कर दिया। ये तक कहा गया कि सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र की तरह शादीशुदा होते हुए डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली।

दिलचस्प बात ये थी कि तब डिंपल भी राजेश खन्ना की बीवी थी। हालांकि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नही थे जिसके चलते वह अपनी दोनों बेटियों रिंकल और ट्विंकल को लेकर अलग रह रही थी। खबरों की माने तो डिंपल की दोनों बेटियों ने कथित रूप से सनी को छोटे पापा कहकर बुलाना भी शुरू कर दिया था।

लेकिन जब सनी की बीवी को इस अफेयर की भनक लगी तो उन्होंने सनी को धमकी दी। कहा कि डिंपल से दूर हो जाओ वरना बच्चों को लेकर हमेशा के लिए चली जाऊंगी।

इस कारण हुआ लव स्टोरी का दी एंड

अपने परिवार को टूटने से बचाने के लिए सनी ने फिर डिंपल से दूरियां बना ली। लेकिन फिर 2017 में एक बार फिर दोनों के लव अफेयर के चर्चे गरम हो गए। तब दोनों को मोनाको शहर में एकसाथ देखा गया। कपल एक बस स्टॉप पर एक दूसरे का हाथ थामे बैठा था। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। तब दोनों की यह रोमांटिक तस्वीरें भी बड़ी वायरल हुई थी।

ऐसा माना जाता है कि अपने–अपने परिवार के बंधन में बंधे होने के चलते सनी और डिंपल कभी एक नहीं हो पाए। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Back to top button