Bollywood

अपनी शादी में अशोक कुमार से नाराज हो गए थे राज कपूर, पत्नी ने एक झलक के लिए उठा दिया था घूंघट

अपनी शादी में अशोक कुमार को देखने के लिए कृष्णा ने उठा लिया घूंघट, राज कपूर ने कभी नहीं किया माफ़ !

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे अशोक कुमार की आज (13 अक्टूबर) को 111वीं जयंती है। आज ही के दिन उनका जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ था। अशोक कुमार ने बॉलीवुड में बेहद शानदार काम किया था और बड़े पर्दे पर दशकों तक राज किया।

ashok kumar

अशोक कुमार को बॉलीवुड में ‘दादामुनी’ (बड़ा भाई) कहा जाता था। हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपनी एक अलग और ख़ास पहचान बनाई थी। बॉलीवुड में उनकी शुरुआत साल 1936 में आई फिल्म ‘जीवन नैया’ से हुई थी। 40 और 50 के दशक में वे बतौर मुख्य अभिनेता काफी सफल रहे थे।

ashok kumar

अशोक कुमार से जुड़े कई किस्से बेहद मशहूर है। हालांकि आज हम आपको दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की शादी से जुड़ा एक किस्सा सुनाएंगे। राज कपूर की शादी में राज की पत्नी कृष्णा ने कुछ ऐसा कर दिया था जिस वजह से राज कपूर अशोक कुमार से खफा हो गए थे। तो आइए जानते है कि राज कपूर और कृष्णा की शादी में क्या हुआ था।

ashok kumar

पहले आपको बता दें कि राज कपूर और कृष्णा कपूर की शादी साल 1946 में हुई थी। इस शादी में कई मेहमान शामिल हुए थे। राज ने अशोक को भी अपनी शादी में बुलाया था। कृष्णा अशोक कुमार की फैन थीं। अशोक कुमार की एक झलक पाने के लिए कृष्णा ने अपनी शादी में कुछ ऐसा कर दिया था कि राज कपूर नाराज हो गए थे।

raj kapoor krishna kapoor marriage

कृष्णा इस बात से अनजान थी कि उनकी शादी में अशोक कुमार भी आएंगे। शादी में अशोक कुमार पहुंचे। नवविवाहित जोड़े को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए ‘दादामुनी’ स्टेज पर आए। तब ही कृष्णा ने खुशी के मारे अपना घूंघट हटा दिया। वे एक झलक अशोक कुमार को देखना चाहती थीं। लेकिन इस बात से राज नाराज हो गए। उन्हें यह बात पसंद नहीं आई कि अशोक कुमार को देखने के लिए उनकी पत्नी कृष्णा ने अपना घूंघट उठा लिया था।

अशोक कुमार की बेटी ने भी सुनाया था किस्सा

raj kapoor krishna kapoor marriage

एक बार अशोक कुमार की बेटी ने भी इस किस्से का जिक्र किया था। उन्होंने इस संबंध में बात करते हुए बताया था कि, ”शादी में पापा थे। वो जब राज कपूर और कृष्णा जी को बधाई देने स्टेज पर गए तो कृष्णा जी ने अपना घूंघट उठा दिया और बोलीं-ओह अशोक कुमार हैं। मैं बहुत खुश हूं। राज कपूर ने पापा को इस बात के लिए कभी माफ नहीं किया। राज कपूर को शिकायत थी कि अशोक कुमार ने उनकी शादी पर उनसे ही कृष्णा जी का ध्यान डायवर्ट कर दिया”।

Back to top button