Bollywood

काजोल की नानी नलिनी से हो गया था अशोक कुमार को प्यार, खूबसूरती में ऐश्वर्या-करीना से भी थी आगे

हिंदी सिनेमा में ‘दादामुनी’ के नाम से मशहूर रहे दिग्गज और दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की 13 अक्टूबर के दिन जयंती होती है। आज उनकी 111वीं जयंती है। ‘दादामुनी’ का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। बॉलीवुड में उन्होंने बड़ा और ख़ास नाम कमाया था।

ashok kumar

बॉलीवुड में अशोक कुमार ने अच्छा खासा कमा किया था और वे काफी सफल रहे। कभी उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार भी कहा जाता था। बतौर मुख्य अभिनेता उनके फ़िल्मी करियर की शुरुआत हुई थी। समय के साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर हीरो भाई, दोस्त और बाद में पिता के किरदार भी निभाए। आइए उनकी 111वीं जयंती के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें आपको बताते हैं।

ashok kumar

अशोक कुमार का असली नाम ‘कुमुदलाल गांगुली’ था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। उन्हें शुरू से ही फ़िल्मी दुनिया में काम करने का शौक था। 40 और 50 के दशक में वे बतौर मुख्य अभिनेता काफी सफल रहे।

इस फिल्म से हुआ डेब्यू, 275 से ज्यादा फिल्मों में किया काम…

ashok kumar

दादामुनी ने अपने करियर में 275 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी सफल फिल्मों में ‘अछूत कन्या’, ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘किस्मत’, ‘आशीर्वाद’, ‘संग्राम’, ‘समाधी’, ‘बंदिनी’, ‘चित्रलेखा’, ‘जेवेल थीफ’, ‘पाकीजा’, ‘छोटी सी बात’, ‘खूबसूरत’, ‘मिली’ जैसी फ़िल्में शामिल है। अशोक के फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1936 में आई फिल्म ‘जीवन नैय्या’ से हुई थी।

नलिनी जयवंत संग जुड़ा था अशोक कुमार का नाम…

ashok kumar

बात दादामुनी के निजी जीवन की करें तो उनका नाम अभिनेत्री नलिनी जयवंत संग जुड़ा था। दोनों ने कई फिल्मों में सतह काम किया था और बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। दोनों एक दूजे को पसंद करने लगे थे लेकिन आगे जाकर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। गौरतलब है कि नलिनी रिश्ते में मशहूर अभिनेत्री काजोल की नानी लगती थीं। वे अपने समय की काफी खूबसूरत अभिनेत्री थीं।

शोभा देवी से हुई थी अशोक कुमार की शादी…

ashok kumar

अशोक कुमार ने शोभा देवी से शादी की थी। दोनों की शादी साल 1936 में हुई थी। शोभा और दादामुनी का रिश्ता 50 साल तक चला था। साल 1986 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और महान गायक किशोर कुमार अशोक कुमार के छोटे भाई थे।

90 साल की उम्र में हुआ था अशोक कुमार का निधन…

ashok kumar

अशोक कुमार करीब 21 साल पहले दुनिया छोड़ चुके हैं। इस दिग्गज अभिनेता का साल 2001 में 10 दिसंबर को निधन हो गया था। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। ‘दादामुनी” के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जाता है।

Back to top button