![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2022/10/actress-who-married-villain-04.10.22-1-780x421.jpg)
हैंडसम हीरो नहीं, खूंखार विलेन संग इन हसीनाओं ने बनाए संबंध, अब शादी कर जी रही ऐसी लाइफ
बॉलीवुड फिल्मों में हीरो बनने वाले कलाकार लड़कियों के बीच बड़े लोकप्रिय होते हैं। हर लड़की इन ऑनस्क्रीन हीरोज को अपना जीवनसाथी बनाने का सपना देखती हैं। लेकिन बहुत कम ऐसी लड़कियां होती हैं जिन्हें फिल्म में हीरो से ज्यादा विलेन पसंद आता है। आज हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड हसीनाओं से मिलाने जा रहे हैं जिनका दिल हीरो की बजाय फिल्मी विलेन पर आकर अटका। आज ये इन खलनायकों की धर्मपत्नी हैं।
रेणुका शहाणे (Renuka Shahane)
‘हम आपके हैं कौन’ की फेमस भाभी और एक्ट्रेस रेणुका शहाणे का दिल ऐसे शख्स पर आया जो फिल्मों में कई खूंखार विलेन का किरदार निभा चुका है। आशुतोष राणा फिल्मों में खलनायक का रोल अधिक करते हैं। उनकी अदाकारी इतनी दमदार होती है कि सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी उनसे डर जाते हैं।
हालांकि रियल लाइफ में आशुतोष राणा काफी अच्छे बंदे हैं। उनका यह गुण रेणुका शहाणे ने अच्छे से पहचाना। यही वजह है कि कपल ने 2001 में शादी कर घर बसा लिया। अब दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। इस शादी से दोनों के दो बच्चे सौर्यमान और सत्येन्द्र हैं।
कृतिका सेंगर (Kratika Sengar)
कृतिका सेंगर को हम सभी टीवी पर अपने अभिनय का जलवा दिखाते देख चुके हैं। वे रानी लक्ष्मीबाई जैसे हिट सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। कृतिका का दिल भी एक हीरो की बजाय बॉलीवुड के दमदार विलेन पर आया। उन्होंने 2014 में एक्टर निकितन धीर को अपना जीवनसाथी बनाया।
बताते चलें कि निकितन चेन्नई एक्सप्रेस, मिशन इस्तानबुल, दबंग 2 और रेडी जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। उनका एक्टिंग भी काफी तगड़ी होती है। वे ऑनस्क्रीन एक पावरफुल विलेन लगते हैं। हालांकि रियल लाइफ में बड़े रोमांटिक भी हैं। कृतिका और उनकी आपस में बहुत अच्छे से बनती है।
निवेदिता भट्टाचार्य (Nivedita Bhattacharya)
निवेदिता भट्टाचार्य भी भारतीय फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करती हैं। हालांकि उन्होंने बहुत कम फिल्में ही की हैं। इसलिए उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। हालांकि उनके पति को हर कोई जानता है। वह बॉलीवुड के जाने माने विलेन हैं। उनकी एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता है।
दरअसल हम यहाँ बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर के के मेनन की। निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन ने साल 2002 में शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी। निवेदिता को मेनन का व्यक्तित्व बहुत अच्छा लगा था। दोनों ने अपने लव अफेयर को सीक्रेट रखा था। हालांकि शादी के बाद हर कोई इनकी जोड़ी को पसंद करने लगा।
पूजा बत्रा (Pooja Batra)
विरासत, हसीना मान जाएगी, चंद्रलेखा और भाई जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने भी अपने लिए एक विलेन पति चुना। उनके हसबैंड का नाम नवाब शाह है। नवाब डॉन 2, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में खलनायक का रोल कर चुके हैं। बात दें कि पूजा की नवाब से ये दूसरी शादी थी।
पूजा ने पहली शादी सोनू एस आलूवालिया से साल 2003 में की थी। लेकिन फिर 2011 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी लाइफ में नवाब शाह की एंट्री हुई। फिर दोनों ने 2019 में शादी की। अब दोनों एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।