Bollywood

Bigg Boss जीतने के लिए इन सितारों ने रचा प्रेम का झूठा जाल, एक ने तो शादी तक कर ली, लेकिन फिर..

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। ये शो टीआरपी बटोरने के लिए हमेशा विवादों से भी घिरा रहता है। शो के अंदर लड़ाई झगड़ों के अलावा रोमांस भी दिखाया जाता है। हर सीजन में एक जोड़ी अपनी लव स्टोरी के चलते फेमस हो जाती है। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि ये सब झूठा दिखावा होता है। ताकि शो में उनकी लोकप्रियता बढ़ जाए। क्योंकि शो के बाहर जाते ही ये ब्रेकअप कर लेते हैं।

ईशान सहगल-मीशा अय्यर

बिग बॉस 15 का हिस्सा रहे ईशान सहगल और मीशा अय्यर का हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। बिग बॉस के अंदर दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन शो खत्म होने के महज 5 महीने के बाद ही दोनों ब्रेकअप कर अलग हो गए। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन्होंने फेम हासिल करने के लिए प्यार का झूठा नाटक किया था।

गौहर खान- कुशाल टंडन

यह जोड़ी बिग बॉस 7 में काफी पॉपुलर हुई थी। दोनों ने शो में सलमान खान से भी पंगा ले लिया था। अपनी लव स्टोरी के दम पर गौहर तो बिग बॉस की ट्रॉफी भी ले उड़ी थी। शो के बाद इनकी लव स्टोरी को भुनाते हुए दोनों का म्यूजिक वीडियो भी सामने आया। लेकिन फिर दोनों में समस्याएं आने लगी और इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद गौहर ने जैद दरबार से शादी कर ली।

शमिता शेट्टी-राकेश बापट

raqesh bapat

बिग बॉस के ओटीटी वर्जन में शिल्पा शेट्टी की बहन का दिल राकेश बापट पर आ गया था। दोनों की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि शो के खत्म होने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया। दोनों जुलाई 2022 में अलग हो गए। इससे इनके फैंस बड़े निराश हुए। उन्होंने दोनों को सारा नाम दिया था।

करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना बिग बॉस सीजन 8 में नजर आए थे। दोनों की लव स्टोरी घर के अंदर खूब परवान चढ़ी थी। ये दोनों घर में ही एक दूसरे को प्रपोज तक कर चुके थे। लेकिन बिग बॉस छोड़ने के बाद दोनों ने अपनी राहे अलग कर ली। वर्तमान में करिश्मा तन्ना एक बिजनेसमैन से शादी कर सेटल हो चुकी हैं।

सारा खान-अली मर्चेंट

सारा खान और अली मर्चेंट को बिग बॉस 4 में देखा गया था। इन दोनों ने तो झूठी प्रेम कहानी रचने में सभी को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने शो के अंदर शादी कर ली थी। लेकिन जैसे ही शो खत्म हुआ तो दोनों ने तलाक ले लिया। इन दोनों को कंगना के शो लॉकअप में भी देखा गया था।

तनीषा मुखर्जी-अरमान कोहली

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली बिग बॉस 7 में साथ नजर आए थे। शो में काजोल की बहन का दिल अरमान कोहली पर आ गया था। दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि शो के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। तनीषा के अनुसार अरमान के गुस्सा करने की आदत इसकी वजह बनी।

Back to top button