Interesting

चोरी का Video: लड़की ने पलक झपकते छीना मोबाइल, लड़का कुछ समझता उसके पहले हो गई फुर्र

मोबाइल हम सभी की लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। हम इसके बिना एक पल भी नहीं रह पाते हैं। हम इस पर पूरी तरह निर्भर हो चुके हैं। यही वजह है कि यह हर दम हमारे हाथों में रहता है। फिर हम घर के अंदर हो या बाहर। हालांकि घर के बाहर मोबाइल चलाना कभी-कभी रिस्की भी हो जाता है। कोई आपका मोबाइल पलक झपकते चुरा लेता है।

बीते कुछ सालों में मोबाइल चोरी की वारदातें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। खासकर रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं काफी होती है। आप ने भी सोशल मीडिया पर मोबाइल चोरी से जुड़े कई वीडियोज और किस्से देखे सुने होंगे। अक्सर यही देखा जाता है कि इस मोबाइल को चुराने वाले लड़के होते हैं। लेकिन अब लड़कियां भी ये काम करने लगी है।

लड़की ने पलक झपकते चुराया मोबाइल

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मोबाइल चोरनी का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सीधी सादी दिखने वाली लड़की बड़ी ही चालाकी से मोबाइल फोन चुरा लेती है। वीडियो की शुरुआत एक मेट्रो स्टेशन से होती है। यहां एक लड़का ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर मोबाइल चला रहा होता है। लड़की भी उसके पास जाकर खड़ी हो जाती है।

लड़की ट्रेन के अंदर नहीं घुसती है। वह वहीं खड़े-खड़े लड़के से उलझती है। लड़के का ज्यादातर ध्यान मोबाइल में ही होता है। फिर जैसे ही ट्रेन का दरवाजा बंद होने वाला होता है उससे ठीक पहले लड़की लड़के के हाथ से मोबाइल छिन लेती है। ट्रेन का दरवाजा बंद होने की वजह से लड़का कुछ नहीं कर पाता है। और लड़की मोबाइल लेकर नौ दो ग्यारह हो जाती है।

चालाकी देख हक्के-बक्के रह गए लोग

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग लड़की की चालाकी देखकर हैरान है। वे लोगों को पब्लिक प्लेस में सतर्क रहने और कम से कम मोबाइल चलाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ ने ये भी कहा कि वीडियो स्क्रिप्टिड दिख रहा है। शायद इसे लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया है। खैर सच्चाई जो भी हो लेकिन मोबाइल चोरी की घटनाओं को नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए आपके सतर्क रहने में ही भलाई है।

यहां देखें मोबाइल चोरने वाली लड़की

वैसे क्या कभी आपका मोबाइल चोरी हुआ है? अपने अनुभव हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button