Bollywood

रणबीर कपूर ने जिन फिल्मों को भी ठुकराया वो हुआ ब्लॉकबस्टर! किस्मत इसी को कहते हैं , देखें लिस्ट

बॉलीवुड दुनिया के जाने माने अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्रमास्त्र’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिस पर फैंस की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉयकट करने के बीच भी फिल्म ने करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब रणबीर कपूर की फिल्म ने अच्छी कमाई की हो, इससे पहले भी उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है।

 brahmastra

लेकिन कुछ ऐसी फिल्में जिनमें रणबीर कपूर ने काम करने से मना कर दिया और आगे जाकर यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इन फिल्मों को ना कहने के बाद रणबीर कपूर आज भी पछता रहे होंगे। तो आइए जानते हैं कौन सी है वे फिल्में जिनमें रणबीर कपूर ने काम करने से इंकार कर दिया था?

गली ब्वॉय

 brahmastra

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म में रणवीर की एक्टिंग को पसंद किया गया तो आलिया के किरदार को भी खूब सराहा गया। कहा जाता है कि रणवीर सिंह से पहले इस में रणबीर कपूर को लिया जाना था, लेकिन उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया जिसके बाद यह फिल्म रणवीर सिंह के खाते में चली गई।

डेल्ही बैली

 brahmastra

यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। बता दे इस फिल्म में इमरान खान अहम किरदार में नजर आए थे और यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी हुई थी। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में इमरान खान से पहले अभिनेता रणबीर कपूर को लिया गया था। लेकिन किसी कारणवश वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाए। इसके बाद यह फिल्म इमरान खान की झोली में आकर गिरी और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

 brahmastra

इस फिल्म में जाने-माने एक्टर फरहान अख्तर, रितिक रोशन और अभय देओल नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका अच्छा खासा कलेक्शन था। बता दें इस फिल्म में पहले अभिनेता रणबीर कपूर को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनका यह किरदार मशहूर ऐक्टर रितिक रोशन ने निभाया जिसे बाद में खूब सराहना मिली।

2 स्टेट्स

 brahmastra

मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में भी अर्जुन कपूर से पहले रणबीर कपूर को लिया गया था। लेकिन किसी कारणवश उन्होंने इस फिल्म में भी काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद यह फिल्म अर्जुन कपूर के पास चली गई। बता दे इस फिल्म ने करीब 100 करोड से भी ज्यादा की कमाई की थी।

‘बैंड बाजा बारात’

 brahmastra

इस फिल्म के माध्यम से अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके साथ जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी नजर आई थी। बता दें, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। कहा जाता है कि, रणवीर से पहले ये फिल्म रणबीर को ऑफर हुई थी लेकिन वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाए। एक इंटरव्यू में खुद रणबीर कपूर ने माना था कि उन्हें यह रोल ठुकराने पर मलाल है।

Back to top button