Bollywood

खूबसूरत अंदाज में हुई बिपाशा बासु की गोद भराई, मां ने उतारी नजर, पति ने भी लुटाया प्यार: Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु 43 की उम्र में मां बनने जा रही है। हाल ही में उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। अब इसी बीच बिपाशा बसु ने गोद भराई रस्म की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वह अपनी बहने, मां और रिश्तेदार के साथ नजर आ रही है। इस दौरान बिपाशा की मां ने उनकी नजर उतारी। आइए देखते हैं बिपाशा बसु की गोद भराई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें…

bipasha basu

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु डार्क गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, गले में नेकलेस, हाथों में खूबसूरत चूड़ियां पहनी हुई है जिसमें वह पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लगी।

bipasha basu

देखा जा सकता है कि बिपाशा की मां उनकी नजर उतारते भी नजर आई। इसके अलावा कई लोगों ने बारी-बारी से गोद भराई की रस्म अदा की। बिपाशा बसु की गोद भराई की रस्म बंगाली रीति रिवाज से पूरी हुई । इस दौरान बिपाशा बहुत खुश नजर आई।

bipasha basu

देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु कुछ तस्वीरों में अपने रिश्तेदार के साथ नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन और मां के साथ भी खूबसूरत तस्वीरें साझा की। अपनी मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा कि, “कोशिश करूंगी कि आपके जैसी ही मां बनू।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इसके अलावा बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें वह रोमांटिक दिखाई दी। इस दौरान बिपाशा के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो अलग ही झलक रहा है। जैसे ही फैंस को बिपाशा की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिली तो उन पर जमकर पर लुटाया।

bipasha basu

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “आप दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं, बहुत खूबसूरत! ईश्वर आपको, करण को और आपके बच्चे को आशीर्वाद दें।” इसके अलावा कई फैंस ने उन पर कमेंट्स कर प्यार लुटाया।

bipasha basu

बता दे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी। इससे पहले इस कपल ने एक-दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया।
अब शादी के 6 साल बाद बिपाशा मां बनने वाली है। ऐसे में उनके घर में खुशियों का माहौल है।

bipasha basu

बिपाशा बासु ने इस खुशखबरी को साझा करते हुए कहा था कि, ‘एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं।

सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।”

bipasha basu

Back to top button