Interesting

जज्बा हो तो ऐसा: ट्रेन में चॉकलेट बेच अपना पेट पालती है ये बूढ़ी महिला,Video देख हो जाएंगे भावुक

कहते हैं मेहनत की रोटी का स्वाद सबसे अच्छा होता है। जब हम अपने बलबूते पर दो पैसे कमाते हैं और फिर उन पैसों से भोजन ग्रहण करते हैं तो दिल को एक सुकून मिलता है। हालांकि आप ने देखा होगा कि आज का युवा मेहनत करने से कतराता है। वह कामचोर बनाता जा रहा है। वहीं कुछ तो भीख मांगकर या चोरी चकारी कर के अपने खर्चे पूरे करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिनकी मेहनत और जज्बा देख आप भी प्रेरित हो जाएंगे।

ट्रेन में चॉकलेट बेचती बूढ़ी महिला ने जीता लोगों का दिल

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बूढ़ी महिला बड़ी वायरल हो रही है। ये महिला मुंबई की लोकल ट्रेन में चॉकलेट बेचती है। महिला उम्र में काफी ज्यादा लग रही हैं, लेकिन इसके बावजूद बिना किसी शिकायत के वह अपना काम ईमानदारी से करती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि वह अपने इस काम को चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान लिए करती हैं। उन्हें अपने काम से कोई शर्म नहीं आती है।

महिला की यह जिंदादिली और मेहनत देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। महिला का यह वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़ा वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इसे स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘किसी की ज़िंदगी आराम है, संघर्ष किसी की ज़िंदगी का नाम है। ये महिला और इनके जैसे हज़ारों लोग जो मेहनत कर दो वक्त की रोटी कमाते हैं, हो सके तो उनसे सामान ज़रूर खरीदें।’

बूढ़ी महिला का यह वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वह इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘महिला की मुस्कान देखकर ही मेरा दिन बन गया।’ फिर दूसरे ने कहा ‘आपको देख मैं बहुत प्रेरित हुआ। अब मैं भी अपना काम खुश होकर और ईमानदारी से करूंगा।’ वहीं मुंबई का एक यूजर महिला को पहचान गया। उसने बताया कि मैं हमेशा इसी महिला से केक का पैकेट खरीदता हूं। वह इसे बहुत ही सस्ते दामों में देती है।

यहां देखें वीडियो


वैसे आप लोगों को महिला का यह जज्बा कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे लोगों से सामान खरीदकर उनका मनोबल जरूर बढ़ाएं। साथ ही उन्हें सम्मान भी दें।

Back to top button