
मां को मुक्ति दे रहा हूं.. बोल कर दी हत्या, 2 दिन शव के पास बैठ पढ़ा भागवत पाठ, फिर किया सुसाइड
माँ तुझे मुक्ति दे रहा हूँ कह कर बेटे ने बीमार माँ की कर दी हत्या, फिर 77 पेज का सुसाइड नोट लिख खुद की दे दी जान
एक बच्चा दुनिया में सबसे ज्यादा लगाव अपनी मां से रखता है। बचपन से लेकर जवानी तक मां उसका हर सुख-दुख में साथ देती है। फिर बुढ़ापे में बेटे का फर्ज होता है कि वह अपनी बूढ़ी और बीमार मां की सेवा करे। लेकिन दिल्ली के बुद्ध विहार कालोनी में रहने वाले एक बेटे ने तो खुद अपने हाथों से मां का कत्ल कर दिया। हैरत की बात ये रही कि इसके बाद उसने खुद भी सुसाइड कर लिया। मरने से पहले वह 77 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा गया।
दरअसल 25 साल का क्षितिज पॉकेट 18 सेक्टर 24, रोहिणी स्थित तीन मंजिला मकान में अपनी मां मिथलेश के साथ रहता था। उसके पिता का सात साल पहले निधन हो गया था। उनकी पेंशन से मां बेटे का खर्चा चलता था। क्षितिज कोई जॉब नहीं करता था। ऊपर से उकई मां बीमार रहती थी। ऐसे में घर खर्च को पैसे नहीं थे। क्षितिज का कोई दोस्त भी नहीं था। वह काफी अकेला था।
बेटे ने किया बीमार मां का कत्ल
क्षितिज से मिले सुसाइड नोट से पता चलता है कि वह बीमार मां, अकेलेपन और पैसों की कमी की वजह से डिप्रेशन में चला गया था। इसलिए उसने 1 सितंबर को घर में रखे एक वायर से मां का गला घोंट दिया। इसके बाद घर में रखे नुकीले कटर से उसका गला भी काट दिया। मां को मारने के बाद वह करीब दो दिन उसके शव के साथ घर में रहा। लेकिन फिर उसने भी सुसाइड कर लिया।
मां को मारने के बाद क्षितिज ने दो दिन घर में क्या-क्या किया इसका जिक्र उसने अपने 77 पेज के सुसाइड नोट में किया। उसने बताया कि कैसे पिताजी के जाने के बाद घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। मां के इलाज के पैसे नहीं थे। बीमार मां की सेवा कर वह खुद भी बीमार रहने लगा था। इसलिए उसने अपनी मां को बीमार शरीर से मुक्ति दे दी।
मां को मारने के बाद खुद किया सुसाइड
क्षितिज ने नोट में लिखा कि मां को मारने के बाद वह उसके पास बैठकर भागवत का पाठ करने लगा। हालांकि लाश से आ रही बदबू के चलते वह उसे पूरा नहीं कर पाया। उसने बदबू दूर करने को घर में डिओड्रेन भी छिड़का। इसके अलावा घर में गंगाजल का छिड़काव भी किया। यह पूरा सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस को घर में वह सारी चीजें भी मिली जिसका जिक्र क्षितिज ने अपने नोट में किया था।
क्षितिज ने खुदखुशी 4 सितंबर, रविवार को की। इस घटना की जानकारी पुलिस को पड़ोस में रहने वाली महिला ने दी। दरअसल महिला ने क्षितिज को कॉल कर मां के बारे में पूछा था। वह उसके साथ सत्संग जाना चाहती थी। लेकिन क्षितिज ने कहा ‘मां तो मर गई और अब मैं भी मर रहा हूं।’ इसके बाद उसने फोन काट दिया और सुसाइड कर लिया। बाद में महिला की सूचना पाकर बुद्ध विहार पुलिस मौके पर आई।
पुलिस जैसे ही घर में दाखिल हुई तो उन्हें बहुत बदबू आने लगी। ये बदबू बाथरूम में रखी क्षितिज की मां के शव से आ रही थी। वह शव पूरी तरह से सड़ गल गया था। उससे खून भी निकल रहा था। वहीं क्षितिज भी पुलिस को मृत हालत में मिला। इस पूरी घटना से आसपास के लोग बड़े हैरान है।