Bollywood

सनी लियोनी से भी एक कदम आगे निकली जान्हवी कपूर, देखकर दीवाने हुए फैंस, बोले- आई लव यू- Pics

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने 2018 में धड़क फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर वे गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, रुही और घोस्ट स्टोरीज जैसी फिल्मों में नजर आई। उन्हें हाल ही में गुड लक जेरी फिल्म में देखा गया। यह फिल्म उनके करियर की अभी तक की बेस्ट फिल्म साबित हुई। इसमें जान्हवी का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया।

शॉर्ट्स पहन बोल्ड हुई जान्हवी

वैसे सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल और फैशन से भी जान्हवी फैंस का दिल जीतती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे आए दिन कुछ ना कुछ अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इंसका ग्राम पर तो उन्हें एक करोड़ 85 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में जान्हवी ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इन तस्वीरों को देख फैंस का दिल जोरों से धड़क रहा है। इसमें जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने सफेद रंग का स्लीवलेस टॉप और नीले रंग की डेनिम शॉर्ट्स पहन रखी है। साथ ही बालों को जान्हवी ने खुला रखा हुआ है। उनका मेकअप भी उनके लुक के हिसाब से परफेक्ट है। वे इस लुक में बेहद हॉट एंड सेक्सी लग रही हैं।

फैंस को पसंद आया जान्हवी का हॉट अंदाज

जान्हवी का यह बोल्ड अंदाज देख फैंस भी हैरान हैं। कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ में कई अच्छी चीजें लिखी जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा ‘जान्हवी आप बेहद हॉट हो। आई लव यू।’ फिर दूसरे ने कहा ‘आप भारतीय और वेस्टर्न दोनों ही अवतार में अच्छी लगती हैं।’ फिर एक कमेंट आता है ‘आप में हमे श्रीदेवी की झलक दिखती है। आप अपनी मां का नाम जरूर ऊंचाइयों तक ले जाओगी।’

जान्हवी को अक्सर कई मौकों पर मां श्रीदेवी से तुलना कर देखा जाता है। श्रीदेवी ने जान्हवी को एक्ट्रेस बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी। हालांकि दुख की बात ये रही कि जब जान्हवी की पहली फिल्म धड़क रिलीज हुई तब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं थी। उनका बेटी के बॉलीवुड डेब्यू के पहले ही निधन हो गया था।

छोटी बहन भी लगाती है हॉटनेस का तड़का

जान्हवी की छोटी बहन खुशी भी जल्द अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। वे जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘ द आर्चीज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्स्य नंदा भी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

खुशी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। यहां उनकी तस्वीरें अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है।

Back to top button