![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2022/09/surya-dev-rashi-5-9-22-1-780x421.jpg)
सूर्य गोचर: अगले 13 दिन जीवन के सभी सुखों का आनंद लेगी ये 4 राशियां, धन-दौलत से भरा रहेगा जीवन
ग्रहों का राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलता है। वर्तमान में वह सिंह राशि में विराजित हैं। यहां वे 17 सितंबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में इस तारीख तक कुछ खास राशियों के भाग्य के द्वार खुले रहेंगे। वह जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। उन्हें सुख, पैसा और प्यार से लेकर जॉब, खुशी और विवाह तक सबकुछ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि वह भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
मिथुन राशि
अगले लगभग दो सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेंगे। किस्मत आपका हर मौड़ पर साथ देगी। कम मेहनत के बाद भी सफलता आपके कदम चूमेगी। पैसों को लेकर आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों के व्यापार में विस्तार हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात आर्थिक लाभ देगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दोस्त आपकी मदद को आगे आएंगे।
सिंह राशि
सूर्यदेव की कृपा से सिंह राशि के जीवन में सुखों की बहार आएगी। आपके जीवन की सभी समस्याएं अब खत्म हो जाएगी। दुख आप से दूर भागेगा। पढ़ाई लिखाई में दिलचस्पी बढ़ेगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा। कोई शुभ समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। आपकी मीठी वाणी सुनकर लोग आप से इंप्रेस हो जाएंगे। आपकी मदद को आगे आएंगे। भाई-बहन का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा। किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है। ये शख्स आपकी लाइफ में बड़ा बदलाव लाएगा।
वृश्चिक राशि
सूर्यदेव की कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर भी बरसेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मां बाप की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। गृह कलेश खत्म होंगे। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य होने के योग भी बन रहे हैं। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। अपनों का प्यार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में होंगे। अपनों से फुल सपोर्ट मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को सूर्य देव ढेर सारे लाभ देंगे। आपके जीवन के सभी टेंशन चुटकी बजाकर खत्म हो जाएंगे। रोज सूर्यदेव को जल्द चढ़ाने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत करने से घबराए नहीं। यदि आप ने सही समय पर थोड़ी सी मेहनत कर ली तो आपकी लाइफ बन जाएगी। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराने रुके हुए काम समय पर हो जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये सही समय है।