Bollywood

महेश भट्ट पर बरसी कंगना रनौत, बोली- उसका असली नाम असलम है, दूसरी शादी के लिए बदला धर्म..

महेश भट्ट और विवादों का हमेशा से पुराना नाता रहा है। वह अपनी फिल्मों को लेकर कम और निजी जिंदगी को लेकर अधिक सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन कोई ना कोई एक्ट्रेस उन पर आरोप लगाती रहती है। इस बार बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत ने महेश भट्ट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

कंगना ने 2006 में महेश भट्ट प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। तब वे अक्सर महेश भट्ट के साथ नजर आती थी। लेकिन फिर दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। कंगना ने 2020 में महेश भट्ट के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि महेश ने ऐसा अनुचित व्यवहार तब किया जब एक्ट्रेस ने बाप-बेटी (महेश भट्ट और पूजा भट्ट) की एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

असलम है महेश भट्ट का असली नाम?

अब हाल ही में कंगना ने महेश भट्ट को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्ममेकर का असली नाम महेश नहीं ‘असलम’ है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ कंगना ने लिखा कि उनका असली नाम महेश नहीं, बल्कि ‘असलम’ है।

अपना नाम क्यों छिपा रहे महेश भट्ट?

कंगना यहीं नहीं रुकी। उन्होंने आगे फिल्म मेकर से पूछा की वह अपना इतना ‘सुंदर’ नाम आखिर क्यों छिपा रहे हैं? उन्हें अपने असली नाम का उपयोग करना चाहिए। कंगना ने ये भी आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला है। गौरतलब है कि ये महेश भट्ट की दूसरी शादी थी। कंगना के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महेश भट्ट अपना असली नाम और इस्लाम के बारे में अपनी भावनाएं प्रकट करते दिख रहे हैं।

यहां देखें महेश भट्ट का वीडियो

दूसरी शादी के लिए बदला था धर्म

बताते चलें कि महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे पूजा और राहुल हुए। कहा जाता है कि महेश भट्ट ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी सोनी राजदान से कर ली थी। ये शादी 1986 में हुई थी। इस शादी के लिए ही महेश भट्ट ने अपना धर्म बदला था। इस शादी से उन्हें दो बेटियां आलिया और शाहीन हुई।

जब महेश को कहा ‘मूवी माफिया’

वैसे इसके पहले भी कंगना महेश भट्ट और आलिया भट्ट पर कटाक्ष कस चुकी है। आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की रिलीज से पहले कंगना ने दोनों के ऊपर चुटकी ली थी। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहा था कि फिल्म की सबसे बड़ी गलती ‘गलत कास्टिंग’ है। इसके साथ ही कंगना ने आलिया को ‘डैडीज एंजल’ और महेश को ‘मूवी माफिया’ बोला था।

महेश भट्ट संग कैसा था रिश्ता? खुद कंगना से सुनिए

Back to top button