Breaking news

‘तुम्हे टॉप की हीरोइन बना दूंगा’ बोल बुलाया होटल, फिर शराब पीकर रातभर लूटी इज्जत

सोशल मीडिया के माध्यम से आजकल कई अनजान लोग एक दूसरे से मिल जाते हैं। सोशल मीडिया की ये दोस्ती कभी फायदेमंद होती है तो कभी बहुत महंगी और नुकसानदायक भी पड़ जाती है। अब राजस्थान का ये मामला ही ले लीजिए। यहां मॉडल और एक्ट्रेस बनने का सपना देख रही एक लड़की ने फेसबुक पर एक दोस्त बनाया। इस दोस्त ने लड़की को अभिनेत्री बनाने का झांसा दिया। ऑडिशन के बहाने एक होटल में बुला लिया। फिर शराब पीकर उन्होंने जो घटिया हरकत की वह बेहद शर्मनाक थी।

फेसबुक पर दोस्त बनाना पड़ा महंगा

पीड़ित लड़की अलवर की रहने वाली है। हालांकि वह जयपुर में रहकर पढ़ाई करती है। एक दिन उसे फेसबुक पर बल करण सिंह नाम के शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। लड़की ने इसे एक्सेप्ट कर लिया। फिर दोनों फेसबुक पर चैटिंग और फोन पर बातें करने लगे। बल करण सिंह ने लड़की से कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री से है। उसकी वहां बहुत पहचान है। वह उसे सुपर मॉडल और अभिनेत्री बना देगा। लड़की भी उसकी बातों में आ गई।

ऑडिशन के बहाने किया रेप

फिर एक दिन बल करण सिंह ने लड़की को ऑडिशन के बहाने गंगानगर के एक होटल में बुलाया। लड़की जब होटल आई तो यहां बल करण सिंह का दोस्त निर्मल सिंह और एक अन्य शख्स भी था। तीनों ने शराब पीकर ऑडिशन के बहाने लड़की से छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक भी बना लिया। फिर तीनों ने लड़की को जबरन नचवाया और पूरी रात उसका रेप भी किया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

victim girl

सुबह जब तीनों का नशा उतरा तो वह फरार हो गए। लड़की जैसे तैसे होटल से बाहर आई। वह किसी तरह जयपुर पहुंची और परिजनों को सारी कहानी बताई। फिर सभी परिजन लड़की को लेकर गंगानगर आए और महिला थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापे मार रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

वैसे ये कोई पहली घटना नहीं है जब ऑडिशन के नाम पर किसी लड़की की इज्जत पर हाथ डाला गया हो। कई लोग फेक ऑडिशन के नाम पर लड़कियों का यौन शौषण करते हैं। बॉलीवुड में भी कास्टिंग काउच के कई मामले सामने आ चुके हैं। नई और स्ट्रगल करने वाली अभिनेत्रियां बड़े बड़े लोगों पर फिल्म में काम दिलाने के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगा चुकी है। इसलिए ऑडिशन देने किसी स्टूडियो में ही जाए। जहां बहुत से लोग और अन्य ऑडिशन देने वाले एक्टर्स मौजूद हो।

Back to top button