Bollywood

43 साल की उम्र में कनिका कपूर ने रचाई दूसरी शादी, उनके 3 बच्चों ने भी शादी में जमकर किया एंजॉय

अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली कनिका कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए है। आज देश से लेकर विदेश तक में कनिका कपूर की फैन फॉलोइंग है। कनिका ने अपनी जिंदगी में दो शादी रचाई है, ऐसे में वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही है। बता दें, आज कनिका कपूर अपना 44 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें..

कनिका के पास नहीं थे बच्चों की फ़ीस के पैसे
वर्तमान में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर की लिस्ट में शामिल कनिका कपूर ने अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना किया है। बता दें, 21 अगस्त 1978 को जन्मी कनिका कपूर ने महज 8 साल की उम्र में ही गाना गाना शुरू कर दिया था। वही 12 साल की उम्र में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम में परफॉर्म किया।

इसके बाद उन्होंने कई गाने गाए। वह मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा के साथ भी भजन गा चुकी है। इसी बीच महज 18 साल की उम्र में ही कनिका कपूर ने एनआरआई राज चंदोक के साथ शादी रचा ली थी। इसके बाद उनके घर 3 बच्चों का जन्म हुआ जिनका नाम समारा, आयाना और युवराज है, लेकिन शादी के 15 साल बाद राज और कनिका का तलाक हो गया।

kanika kapoor

ऐसे में कनिका कपूर को कई संघर्ष का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि वह पैसों की भी मोहताज हो गई थी जिसके चलते उन्हें बच्चों की फीस भरने में भी काफी दिक्कत हुई। इसके बाद कनिका कपूर को साल 2012 में एक म्यूजिक वीडियो में काम किया जो काफी पॉपुलर हुआ।

इसके अलावा वह ‘रागिनी एमएमएस’ के गाने ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ के लिए काफी मशहूर हुई। इसके अलावा उन्होंने ‘चिट्टियां कलाइयां’ भी गाना गाना जो खूब पॉपुलर हुआ। इसके बाद कनिका कपूर ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी। इसके बाद कनिका ने दूसरी शादी रचाई।

43 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी
इस बार उन्होंने अपने 15 साल पुराने दोस्त गौतम के साथ शादी रचाई। 43 साल की उम्र में कनिका ने दूसरी शादी रचा कर हर किसी को चौंका दिया था। वह अपनी दूसरी शादी से बहुत खुश हैं। बता दें, कनिका कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड गौतम के साथ 20 मई को लंदन में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए।

इसके अलावा उनके तीनों बच्चों ने भी उनकी शादी में जमकर एंजॉय किया। वही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा में रही थी जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

बता दे, कनिका कपूर ‘बेबी डॉल’, ‘देसी लुक’, ‘नाचन फराटे’, ‘शेक करा’, ‘हेलो जी’, ‘छिल गए नैना’, ‘नींद खुल जाती है’, ‘तूतक तूतक तूतिया’ जैसे धमाकेदार गानों के लिए जानी जाती है।

Back to top button