Breaking news

बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने गई थी प्रेमिका, प्रेमी ने उसका ही गला काट दिया, जानिये वजह

प्रेमी का बर्थडे था। उसकी शादीशुदा प्रेमीका सजधजकर अपने प्रेमी के जन्मदिन का जश्न मनाने गई। पहले अच्छे से केक कटिंग का काम भी निपट गया। लेकिन फिर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के खाने में कुछ मिला दिया। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। प्रेमिका को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहाँ उसकी मौत हो गई। तो आखिर ऐसा क्या हुआ जो अपने ही जन्मदिन के दिन प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया? चलिए जानते हैं।

बर्थडे वाले दिन प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

दरअसल यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है। यहां बड़ागांव गेट में रहने वाले निक्की साहू ने नारायन बाग में 13 अगस्त की रात अपने बर्थडे की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उसने अपनी शादीशुदा प्रेमीका मोना को भी इन्वाइट किया था। मोना पार्टी में एक रिलेटिव के साथ आई थी। हालांकि पार्टी में प्रेमी निक्की और मोना में किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। इस विवाद में प्रेमी ने चाकू से अपनी प्रेमिका पर कर वार किए। इससे मोना जख्मी हो गई। उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर

मृतिका मोना के पति का नाम विजय है। विजय के अनुसार उसकी बीवी मोना और उसके प्रेमी निक्की का अफेयर हमारी शादी के पहले से चल रहा था। हालांकि उसे इस अफेयर की जानकारी करीब दो साल पहले लगी। इस मामले को लेकर घर में कई बार विवाद हुआ। पति ने थाने में शिकायत भी दर्ज कारवाई। लेकिन हर बार समझौता हो जाता। बीते दो महीनों से मोना अपने प्रेमी निक्की के साथ ही रह रही थी। लेकिन 20 दिन पहले वह अपनी मां के घर आ गई थी। बस प्रेमी निक्की इसी बात से नाराज था।

इस कारण प्रेमीका को उतारा मौत के घाट

पति विजय ने आगे बताया निक्की चाहता था कि मोना उसके साथ उसके ही घर पर रहे। लेकिन मोना अपने बच्चे की खातिर मां के यहां रहना चाहती थी। बर्थडे वाले दिन भी मोना ने कहा कि मेरा बच्चा छोटा है। वह रो रहा होगा। मुझे जल्दी जाना है। लेकिन निक्की ने मोना के खाने में कुछ मिला दिया। इससे उसे होश नहीं रहा। फिर उसने चाकू से मोना को मार दिया। वहीं आरोपी निक्की के अनुसार उसकी प्रेमीका कुछ ज्यादा ही गहनों और पैसों की मांग करने लगी थी। इसलिए उसने उसे मारा।

हत्या को अंजाम देने के बाद निक्की वहाँ से भाग गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर इस केस को और मजबूत बना रही है। उधर मोना के मरने के बाद उसके घर मातम पसरा हुआ है। वहीं उसका छोटा बच्चा मां से हमेशा के लिए जुदा भी हो गया।

Back to top button