Bollywood

अर्जुन कपूर के सामने कमर मटका-मटका के चली मलाइका, 12 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने देखा भी नहीं – VIDEO

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं। उनकी लव स्टोरी के चर्चे हर जगह होते हैं। दोनों के बीच उम्र का एक बड़ा फासला (12 साल का अंतर) है। मलाइका एक तलाकशुदा महिला है। उन्होंने 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि 2017 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया।

मुंह छिपाए कहां चल दिए अर्जुन-मलाइका?

शुरुआती रिलेशनशिप में ये लव बर्ड अपने रिश्ते की बाते मीडिया से छिपाता था। यहां तक कि मीडिया के कैमरे से बचकर घूमने फिरने जाता था। लेकिन अब दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुल चुके हैं। आए दिन किसी न किसी पब्लिक प्लेस पर दिख जाते हैं। हाल ही में कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन हैरात की बात ये थी कि दोनों ने इस दौरान अपना चेहरा छिपाए रखा।

जहां एक तरफ अर्जुन कपूर ने चेहरे पर मास्क लगाए रखा तो वहीं दूसरी ओर मलाइका ने कैप और काले चश्मे से अपने फेस को कवर किया। दोनों शायद एयरपोर्ट पर लाइम लाइट में आने से बचना चाहते थे। लेकिन हमारे पैपारजी लोग तो सेलेब्स को कहीं से भी ढूंढ निकालते हैं। बस फिर क्या था वे इस कपल के पीछे पड़ गए और इनका वीडियो बना डाला। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैशन शो में बॉयफ्रेंड को चीयर करती दिखी मलाइका

malaika arora and arjun kapoor

अर्जुन और मलाइका एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं इसका सबूत शनिवार को एक फैशन शो में भी दिखा। यहां अर्जुन मलाइका की कैमिस्ट्री देख लोगों का दिल पिघल गया। इस फैशन शो में अर्जुन रैम्प पर वॉक कर रहे थे। इस दौरान ऑडियंस में फ्रंट सीट पर मलाइका अरोड़ा बैठीं थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के आने पर तालियां बजाते हुए उन्हें चीयर किया। यह एक परफेक्ट गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड मोमेंट था। मलाइका का यह अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मलाइका और अर्जुन वर्तमान में बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। दोनों आए दिन मीडिया में छाए रहते हैं। दोनों की शादी की खरबें भी आती रहती हैं। लेकिन फिर ये अफवाह ही निकलती है। अब फैंस को इस शादी का बड़ा इंतजार है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में हमे थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर की ‘एक विलेन रिटर्न’ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी है। वहीं रितेश देशमुख का केमियों है। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिजनेस कर रही है।

Back to top button