Interesting

इस तस्वीर में है 25 ग़लतियाँ, सिर्फ जीनियस लोग ही बता पाएंगे

हर कोई खुद को विद्वान और ज्ञानी समझता है। लेकिन दिमाग की असली परीक्षा तब ही होती है जब कोई असली चुनौती सामने आती है। ऐसे में आज हम आप से एक दिमागी कसरत का टेस्ट ले रहे हैं। इस टेस्ट में हम आपको एक तस्वीर दिखाएंगे। इसे देख आपको इस तस्वीर में गलतियां खोजनी है।

इस तस्वीर में 20 से 25 गलतियां हैं। आपको इन्हें 1 से 2 मिनट में ढूंढना है। यदि आप ने सारी गलतियां ढूंढ ली तो आप जीनियस नंबर 1 कहलाएंगे। तो चलिए पहले इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। फिर एक डायरी में इन्हें लिख लें। इसके बाद आगे का आर्टिकल पढ़ें और अपना जवाब क्रॉस चेक करें।

 

इस तस्वीर में छिपी है ढेर सारी गलतियां, क्या आपको दिखी?

.

.

.

.

1. हवा का बहाव एक ही समय में अलग-अलग दिशाओं में है। जैसे धुआं राइट की ओर जा रहा है जबकि पेड़ का तना लेफ्ट की ओर झुक रहा है।

2. कोई भी एक निश्चित मौसम नहीं है। कुछ पेड़ों पर पत्ते दिख रहे हैं जबकि कुछ पर नहीं है।

3. खेतों को एक ही समय में बोया और साफ किया गया है।

4. घोड़ा घास चरने के लिए पहले से जोता जा चुका खेत की ओर जा रहा है।

5. हल को थामने वाला कोई आदमी नहीं है।

6. खेत में सिर्फ पेड़ उग रहे हैं फसल का कोई नामोनिशान नहीं है।

7. सबसे ऊंचे देवदार के पेड़ की एक शाखा किसी दूसरे पेड़ की है।

8. सूरज की रोशनी अलग-अलग दिशाओं में जा रही है।

9. कुत्ते और इंसान की परछाई अलग-अलग दिशा में पड़ रही है।

10. गेट की परछाई सीधी नहीं बल्कि आड़ी टेढ़ी है।

11. दरवाजे में 5 आड़ी स्ट्रिप्स है जबकि परछाई में सिर्फ चार दिख रही हैं।

12. दरवाजे को खोलने के लिए उसमें कोई कुंडी नहीं लगी है।

13. बाड़ (फैंस) के ऊपर ही झाड़ियां उग रही हैं।

14. घर में दरवाजा नहीं है।

15. पर्दे खिड़की के बाहर लगे हैं।

16. घर की तुलना में आदमी बहुत बड़ा है।

17. भेड़ की तुलना में कुत्ता ज्यादा बड़ा है।

18. एक भेड़ का एक पांव नहीं है।

19. एक भेड़ की पूंछ काली है जो कि कुत्ते की पूंछ की तरह लगती है।

20. जो परिप्रेक्ष्य (perspective) दिख रहा है उसमें भेड़ जल्दी छोटी हो जाती है।

21. कुछ चीजों की परछाई नहीं दिख रही है।

22. यार्ड (बाड़ा) केवल एक तरफ की बाउंड्री से घिरा हुआ है।

23. झील क्षितिज से अधिक ऊंची स्थित है।

24. घास रखी गाड़ी स्पष्ट रूप से आदमी की तुलना में बहुत अधिक ऊंची है।

25. छत पर चिमनी उसी सामग्री से बनी है जिससे छत बनी है।

26. घास ले जाने की हाथ गाड़ी का एक पहिया और एक हैंडल गायब है। यदि यह टूटा हुआ है तो यह खलिहान के बीच घास के साथ क्यों पड़ा है?

 

Back to top button