Bollywood

एकसाथ 2 लड़कों संग स्पेन में ऐसे काम कर रही अजय-काजोल की बेटी, सामने आई निजी तस्वीरें

बॉलीवुड के स्टार किड्स की लाइफ बड़ी मस्त होती है। उनके माता पिता के पास अनाब सनाब दौलत होती है। ऐसे में वह बिंदास होकर अपनी लाइफ जीते हैं। उन्हें खर्चों की कोई टेंशन नहीं होती है। विदेश में पढ़ते हैं और विदेश में ही लग्जरी वेकेशन बिताते हैं। अब काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) को ही देख लीजिए।

स्पेन में दो हैंडसम मुंडों संग छुट्टियां बीता रही न्यासा

न्यासा इन दिनों यूरोप ट्रिप पर है। वह अपने दो खास हैंडसम दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय कर रही हैं। इन दो लड़कों में से एक का नाम ओरहान है। बता दें कि ओरहान बॉलीवुड स्टार किड्स के बीच काफी पॉपुलर है। उन्हें हम जान्हवी, खुशी, भूमि जैसी हसीनाओं के साथ कई बार देख चुके हैं। इन दिनों वह अजय और काजोल की बेटी के साथ स्पेन में एन्जॉय कर रहा है।

न्यासा की स्पेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। वह कभी नाइट क्लब में दोस्तों संग पार्टी करती नजर आती हैं तो कभी बाहर आउटिंग पर निकल जाती हैं। इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि न्यासा इन दोनों लड़कों के साथ बेहद शानदार समय बीता रही हैं। बता दें कि वह स्पेन के पहले लंदन में भी अपनी छुट्टियां मना चुकी हैं।

19 साल की उम्र में दिखती है बेहद हॉट

20 अप्रैल 2003 को मुंबई में पैदा हुई न्यासा अभी 19 साल की हैं। वह स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की स्टडी कर रही हैं। उनकी स्कूल की पढ़ाई की बात करें तो वे मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ीं हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी डीप नेकलाइन वाले ग्रीन क्रॉप टॉप में तस्वीरें बड़ी वायरल हुई थी।

न्यासा ने अपनी खूबसूरती पर भी काफी मेहनत की है। पहले वह इतनी आकर्षक नहीं दिखती थी। लेकिन फिर उन्होंने खुद को ऐसा बदल कि लोग देखते ही रह गए। अब उनके बोल्ड लुक का हर कोई कायल है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देख लोग आहें भरते हैं। उनके इस हसीन लुक को देख कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यासा अपने माता पिता की राह पर चलते हुए जल्द बॉलीवुड में कदम रख सकती है। हालांकि इसमें अभी थोड़ा टाइम भी है। फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं।

फिलहाल न्यासा की स्पेन की छुट्टियां कुछ लोगों की आँख में खटक भी रही है। उन्हें 19 साल की जवान लड़की का यूं दो लड़कों के साथ घूमना फिरना पसंद नहीं आ रहा है। लोग इसे लेकर उसे बहुत ट्रोल भी कर रहे हैं। यहां तक कि वे ये भी बोल रहे हैं कि अजय और काजोल ने बेटी को कैसे संस्कार दिए हैं।

Back to top button