
सूर्य का सिंह राशी में प्रवेश, जानिये किस तरह से गुजरेंगे आपके एक महीने के दिन-रात
हिन्दू धर्म में ज्योतिषशास्त्र को बहुत ही ख़ास महत्व दिया गया है। यह विद्या ग्रहों और नक्षत्रों के ऊपर आधारित है। इसी की चाल को देखकर व्यक्ति के जीवन का निर्धारण किया जाता है। हमारे बीच कई लोग ऐसे हैं जो इन सबको बहुत ज्यादा मानते हैं, जबकि कुछ लोगों को इसके ऊपर विश्वास नहीं होता है। जो लोग ज्योतिषशास्त्र को मानते हैं, वह अपना जीवन इसी के आधार पर बिताते हैं और खुश रहते हैं।
हर माह सूर्य एक राशि से निकलकर प्रवेश करते हैं दूसरी राशि में:
ज्योतिषशास्त्र की मानें तो सूर्यदेव हर महीने राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इस महीने इस राशि में हैं तो अगले महीने किसी और राशि में होंगे। जब सूर्यदेव किसी एक राशि से निकलकर किसी दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। अगर सरल भाषा में कहा जाये तो एक जगह से दूसरी जगह जाना, या एक दुसरे से मिलना ही संक्रमण या संक्रांति कहलाती है। आइये जानते हैं आपकी राशि में सूर्य के सिंह में प्रवेश करने से क्या होगा।
*- मेष:
इस राशि के जातक को संतान की चिंता सताएगी। इनलोगों की आर्थिक दशा बिगड़ने की उम्मीद है और नए संबंधो के योग बन रहे हैं।
*- वृष:
इन राशि के जातकों के लिए मकान और नए वाहन के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और साथ ही साथ सुख की प्राप्ति भी होगी।
*- मिथुन:
इस राशि के लोगों को विवाद से जहाँ तक हो सके बचने की कोशिश करनी चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों में असफलता मिल सकती है। अपने गुस्से पर एक महीने तक नियंत्रण रखें।
*- कर्क:
घर के बुजुर्ग लोगों से आपकी अच्छी बनने वाली है और आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत कर पाएंगे।
*- सिंह:
इस राशि के जातकों के लिए इस महीने में यश-कीर्ति की सम्भावना बन रही है। अपने क्रोध पर काबू रखें, बौद्धिक काभ के योग भी बन रहे हैं।
*- कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए अगले एक महीने तक लम्बी यात्रा और प्रवास के योग बन रहे हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें।
*- तुला:
इस राशि के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके फँसे हुए पैसे वापस मिलने के योग हैं। अचानक से धनलाभ की सम्भावना भी बन रही है।
*- वृश्चिक:
इस राशि के जातकों को ख़ास ध्यान रखने की जरुरत है। पुरे महीने नौकरी कर रहे हैं तो अपने अधिकारियों से संघर्ष टालें। ज्यादा प्रयास करने के बाद लाभ हो सकता है।
*- धनु:
इस राशि के जातकों के लिए यह महिना धर्म लाभ का महिना होगा। पुरे महीने भाग्य आपका पूरा साथ देगा, कोई भी मौका हाथ से जानें ना दें।
*- मकर:
इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधानी बरतनें की जरुरत है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें वरना हादसा हो सकता है।
*- कुम्भ:
इस राशि के कुवारों के लिए अच्छा समय है। प्रयास करने से सफलता जरुर मिलेगी और नए सम्बन्ध बनने के योग हैं।
*- मीन:
इस राशि के जातकों के सभी रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी और आपका विरोधी पक्ष शांत रहेगा।