कोई सांप का जहर तो कोई चिड़ियों के पोट्टी से करती फेशियल, हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्यूटी सीक्रेट्स
ग्लैमरस इंडस्ट्री से जुडी अभिनेत्रियों का खूबसूरत दिखना हमेशा से ही प्राथमिकता में रहा है। ऐसे में एक्ट्रेसेस खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के नुस्खों को आजमाती है। जहां कई अभिनेत्रियां इंटरनेशनल ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट आजमाती है तो कई अभिनेत्रियां अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए कुछ ऐसा कर जाती है जिसके बारे में सुनकर खुद फैंस भी दंग रह जाते हैं।
इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो अपनी सुंदरता बनाने के लिए कुछ ऐसे चीजों का इस्तेमाल कर रही है जिन्हें सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ अभिनेत्रियों को खूबसूरत दिखाने वाले नुस्खे..
स्कारलेट जॉनसन
सबसे पहले बात करते हैं हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन के बारे में जो अपनी सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। बता दें, अभिनेत्री अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए सिडार विनेगर (सिरका) का इस्तेमाल करती हैं। इसके इस्तेमाल से एक्ट्रेस के चेहरे की त्वचा चमकदार और ग्लोइंग नजर आती है।
डेमी मूर
हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री डेमी मूर भी अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए जोंक थेरेपी की मदद लेती है। बता दे इस थेरेपी में काफी दर्द होता है। यह एक ऐसी थेरेपी होती है जिसमें चेहरे पर बहुत सी जोंक रखी जाती है जो खून से ऐसे टॉक्सिंस को चूस लेती है जिससे चेहरा जवां और चमकदार दिखाई देता है। डेमी मूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हमेशा अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।
विक्टोरिया बेकहम
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का भी ब्यूटी सीक्रेट हर किसी को हैरान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो विक्टोरिया अपने चेहरे पर बेकहम बर्ड पूप (चिड़ियों का मल) से फेशियल कराती हैं। कहते हैं कि इसका फेशियल करने से चेहरे पर निखार आता है और एक्ट्रेस हमेशा जवां दिखती है।
जेनिफर लोपेज
जेनिफर लोपेज अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश के लिए दुनिया भर में मशहूर है। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। बता दें, जेनिफर लोपेज खुद को जवां बनाए रखने के लिए ह्यूमन प्लेसेंटा फेशियल करवाती है। इसके अलावा वह अपने चेहरे पर प्लेसेंटा क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। रिपोर्ट की माने तो प्लेसेंटा में पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को हमेशा जवां बनाने में मदद करता है।
ग्विनिथ पाल्ट्रो
अभिनेत्री ग्विनिथ पाल्ट्रो अपने चेहरे पर एक ऐसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ग्विनिथ पाल्ट्रो सांप के जहर से बनी क्रीम का इस्तेमाल करती है। कहा जाता है कि इस क्रीम से उनके चेहरे की ग्लोइंग कम नहीं होती और वह हमेशा खूबसूरत दिखाई देती है।