Bollywood

‘आपकी रश्मिका ऐसी थी’…17 साल पुरानी सहेलियों के साथ तस्वीरें शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस-PHOTOS

साउथ इंडिया की कई स्टार्स ऐसी हैं जिन्होंने अब हिन्दी राज्यों में भी अपनी अच्छी खासी छाप छोड़ दी है। कुछ समय पहले तक लोग उनका नाम तक नहीं जानते थे। अब हिन्दी राज्यों के लोग उनको देखते ही पहचान लेते हैं। इन स्टार्स में रश्मिका मंदाना का भी नाम हैं। इन्होंने पुष्पा फिल्म में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया।

रश्मिका मंदाना के प्रशंसक अब सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी हैं। उनके स्टारडम का आलम यह है कि अब एक्ट्रेस को नेशनल क्रश कहा जाने लगा है। उन्होंने हाल ही में अपनी 17 साल पुरानी सहेलियों के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं। साथ में लिखा है कि आपकी रश्मिका ऐसी थी। आइए उनकी फोटोज को देखते हैं।

बिजी होने के बाद भी दोस्ती नहीं भूली एक्ट्रेस

पुष्पा फिल्म में रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली का किरदार इतने बेहतरीन ढंग से निभाया कि लोग उनके दीवाने हो गए। साधारण सी गांव की लड़की बनी एक्ट्रेस को भी लोग बहुत पसंद करने लगे। उनकी खूबसूरती और क्यूट स्माइल की वजह से लोग उनको नेशनल क्रश बुलाने लगे हैं। फिल्म सुपरहिट होने के बाद वो काफी बिजी रहने लगी हैं।


इतनी बिजी होने के बाद भी वो परिवार और अपनी दोस्तों को नहीं भूली हैं। वो उनके लिए अपनी बिजी लाइफ से समय निकाल ही लेती हैं। इसका सबूत है उनकी सहेली की शादी जिसको अटेंड करने वो पहुंची। उन्होंने अपनी शूटिंग को कैंसल कर दिया और दोस्तों के बीच पुरानी यादें संजोने पहुंच गईं।

फ्लाइट मिस होने के बाद भी आईं, शेयर की फोटोज

रश्मिका मंदाना जिस दोस्त की शादी में आईं, वो उनकी 17 साल पुरानी सहेली हैं। उनकी शादी में आने के लिए रश्मिका की फ्लाइट भी मिस हो गई थी। इसके बाद भी उन्होंने जैसे-तैसे वहां पहुंचने पर ही सांस ली। शादी में आकर काफी खुश दिख रहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को फोटोज भी शेयर कीं।


उनके ड्रेसिंग सेंस की सभी लोग तारीफ करते हैं। सहेली की शादी में भी रश्मिका ने पारंपरिक परिधान पहना हुआ था। उन्होंने कोडवा साड़ी को चुना था। हल्के हरे रंग की साड़ी में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। यहां पर वो अपनी दूसरी सहेलियों से भी मिलीं और फोटोज शेयर कीं। उन्होंने लिखा ‘ आपकी रश्मिका ऐसी थी’।

‘मिशन मजनू’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

rashmika mandanna

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ‘मिशन मजनू’ फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। ये मूवी 10 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस लीड रोल कर रही हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं।

पुष्पा की सफलता के बाद अब उसका दूसरा पार्ट पुष्पा 2 बनने जा रही है। इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने इस मूवी के लिए तगड़ी फीस वसूल की है। रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी है। उनकी पोस्ट के लिए फैन्स बेताब रहते हैं।

Back to top button